फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 03 November 2021: दिवाली के एक दिन पहले किन राशियों पर मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

Wed, 03 Nov 2021 07:47 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी प्रसन्नता भरा रहेगा। सायंकाल के समय आपके व्यापार की कोई ऐसी डील फाइनल हो सकती है, जिसको फाइनल करने के लिए आप लंबे समय से लगातार प्रयास कर रहे थे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातको को अपने अधिकारियों से किसी बात पर नही उलझना है। यदि ऐसा किया, तो वह उन पर भारी पड़ सकते है।


विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने माता पिता को देव स्थान की यात्रा पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, इसलिए आपको अधिकारियों से अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो उनके राजनीतिक करियर में उन्हें आगे बढ़ाएंगे। आज आपके दिमाग में अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिन्हें आप अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं और उनसे सलाह लेकर अगर आप उन्हें आगे बढ़ाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक अवश्य रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों व सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज सायंकाल के समय आप अपने किसी पुराने मित्र के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसका आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आप जिस भी कार्य को पूरे लगन के साथ करेंगे। आपको उसका फल भी उसी प्रकार मिल सकता है, लेकिन आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आप फिर भी अपने धार्मिक व सामाजिक कार्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन्हें रोकना होगा, फिर भी आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।  
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अपने व्यवहार में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी तरक्की देखकर उनसे भी शक करने लगेंगे, इसलिए आज उनको अपने मित्र के रूप में जो शत्रु हैं, लेकिन आपको उन्हे पहचानने की आवश्यकता है। आज सायंकाल के समय आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज बिजनेस कर रहे लोग यदि आपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे, तो वह उनके लिए नुकसानदायक रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो आज उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा। शाम के समय आपको अपने आस पड़ोस में किसी भी विवाद में पड़ने से बचना होगा।  

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने नौकरी या व्यवसाय में कोई नवीनता ला सके, तो आगे चलकर आप इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। परिवार में यदि कोई कलह है,जो लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त हो सकती है, जिसके कारण परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस में दिनभर लाभ के छोटे-मोटे अवसर प्राप्त होते रहेंगे।

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आज आप अपने रोजमर्रा के कार्यों से परे हटके कुछ नए काम में हाथ बनाएंगे, जिसमें आपको कुछ लाभ मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन की परेशानी में उसके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। यदि आज बिजनेस में आपको थोड़ा जोखिम उठाने को मिले, तो वह सावधानी में उठाए, नहीं तो आपको भविष्य में कोई परेशानी हो सकती है।

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दिन के कामों के साथ-साथ अपने रूके हुए कामों को निपटाने की भी पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप बहुत हद तक सफल भी अवश्य होंगे। यदि आपका पुत्र व पुत्री की शिक्षा से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह अवश्य ले। आज आपको कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आपके व्याग्रता बढ़ सकती हैं, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि से सही निर्णय लेने होंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन सेहत के लिए आज कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज आप किसी निर्णय को ले,तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें और हर काम सोच समझ कर करें। सायंकाल के समय आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। व्यापार कर रहे लोगों को आज उनके लाभ मिलेगा। संतान को आज आप कोई नया बिजनेस करवाने की सोच सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज आप यदि किसी संकट में भी होंगे, तो आप उससे निकलने में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल रहेंगे। यदि आज आपके ऊपर कोई परेशानी है, तो आपको अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखना होगा। सायंकाल के समय आप अपने घर किसी पूजा पाठ  हवन आदि का कार्यक्रम रख सकते हैं। आज यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाएंगे, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें