फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जनवरी राशिफल: शुभ योग से इन पांच राशियों को मिल सकता है लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 20 Jan 2020 11:20 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आज के पंचांग के नजरिए से एकादशी तिथि, अनुराधा नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है। शास्त्रों में एकादशी तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है।
 

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 20 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष राशि 
आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहने की ओर संकेत कर रहा है इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें कार्य में कुछ व्यवधान के बाद आंशिक रूप से सफलता मिलेगी मानसिक तनाव में कमी आएगी दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगे और जीवन साथी आपके लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा प्रेम जीवन के लिए भी दिन काफी अनुकूल हर अपने प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और उनके साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे इतना ही नहीं उन्हें कोई खास तोहफा भी भेज दे सकते हैं काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और भाग्य आपका प्रबल रहेगा लेकिन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृषभ राशि 
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर है दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम हासिल होंगे जीवनसाथी से संबंध बेहतर बनाएंगे जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बीतेगा कार्यक्षेत्र में अपने काम का लाभ मिलेगा व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लेकर आएंगे प्रेम जीवन में आज का दिन अनुकूल है। परिवार के किसी सदस्य का खराब स्वास्थ्य आपको परेशानी में डाल सकता है आमदनी में कुछ गिरावट होगी और खर्चों में अधिकता हो सकती है।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन राशि 
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे खर्चों में बढ़ोतरी होगी दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी और कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगे जिससे आपके काम को सराहना मिलेगी और आपका बॉस भी आपसे पसंद आएगा लेकिन आपको अपने निजी जीवन में थोड़ा समझदारी से काम लेना होगा कभी कोई ऐसा आरोप आप पर लग सकता है जिससे आपको मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़े धन के मामले में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है प्रेम जीवन में दिनमान अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि 
धन के मामले में दिन बेहतरीन रहेगा।आपको अच्छा धन लाभ भी होगा और आपको कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी प्रेम के मामले में आज का दिन बेहतरीन रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे प्रियल के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा दोनों साथ मिलकर कोई काम शुरू करने की बात भी कर सकते हैं जो लोग शादीशुदा होने दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है आपके कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ रही जिससे आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि 
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है आपको स्वास्थ्य संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हासिल हो सकता है परिवार का सहयोग मिलेगा इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छा प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जो लोग शादीशुदा है उनके दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी संतान से किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है पढ़ाई में व्यवधान रह सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि 
आपको कार्य में सफलता मिलेगी और  सुखद यात्रा पर जाने के सहयोग बनेंगे परिवार में किसी का खराब साथ है आपको परेशान कर सकता है इसके अतिरिक्त लोगों में समरसता की कमी रहेगी और तालमेल का भाव रह सकता है कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे लेकिन फिर भी आपको से संतुष्टि नहीं होगी और इसलिए आप अपने काम को बदलने का विचार करेंगे प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है व्यापार में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
 

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि 
आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी धन लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा जिससे आपको धन संबंधित अच्छे नतीजे हासिल होंगे पारिवारिक जीवन में भी सफलता मिलेगी और परिवार वालों का सहयोग आपके कामों में आपकी मदद करेगा। आज का दिन प्रेम संबंध रखने वाले लोगों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है और वे अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर नहीं बाकी रखेंगे और इससे उनका रिश्ता मजबूत भी होगा और कुछ लोग अपने प्रेम विवाह की बातें भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का योगदान काफी सहायता करेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
धन के मामले में देना अनुकूल रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी आज बेजोड़ रहेगा चुस्ती फुर्ती का एहसास आपको काम में सफलता देगा लेकिन कड़वी बात करने से आप अपनों के मन से उतर सकते हैं जिस पर आपको ध्यान देना आवश्यक होगा दांपत्य जीवन के लिए आज से दिन अनुकूल रहेगा हालांकि थोड़ी नोकझोंक होने की भी संभावना रहेगी काम के सिलसिले में आज का दिन सामान्य रहेगा और आप जैसा कर रहे हैं वैसा करते रहे आपको सफलता मिलेगी आपका बॉस भी आपसे प्रश्न दिखेगा इसके अतिरिक्त प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि 
आज के दिन को बेहतर बनाने में आपके मित्र और आपके छोटे भाई बहन आपकी सहायता करेंगे हालांकि आपके खर्चे काफी अधिक रहेंगे और आप सुदूर यात्रा पर भी जा सकते हैं पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा जिससे मन खुश रहेगा काम के सिलसिले में आप आज अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे व्यापार के सिलसिले में आज कुछ समस्या हो सकती है लेकिन इंपोर्ट एक्सपोर्ट करने वाले लोगों को आज अच्छा धन लाभ हो सकता है प्यार के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि 
आज आपके व्यवहार में अंतर देखने को मिलेगा आप काफी समझदारी से निर्णय लेंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ऐसे लेंगे जो आपके बेहद काम आएंगे आपके काम की प्रशंसा भी हो क्योंकि लोग आपसे आवश्यक कार्यों के लिए सलाह मांगने आएंगे दांपत्य जीवन में जीवन साथी से आपको लाभ मिलेगा और आप दोनों साथ मिलकर किसी पार्टी में शरीक हो सकते हैं जो लोग प्रेम जीवन में है उन्हें भी आज अच्छे नतीजे मिल सकते हैं व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास आज रंग लेकर आएंगे और आपको उचित फल मिलेगा।
 

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि 
कोई लंबी दूरी की यात्रा आज आपका इंतजार करेगी जिसके प्रति आप काफी लालायित हैं यह यात्रा आपको काम के सिलसिले में भी लाभ पहुंचाएगी और आपको दीर्घकालीन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे धन्यवाद के लिए दिन अनुकूल रहेगा कुछ लोगों को शेयर से अच्छा खासा धन आज मिल सकता है पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है और आप अपने परिवार में किसी नए काम की पहल कर सकते हैं परिवार में आपका ओहदा बढ़ेगा काम के सिलसिले में दिन बेहतर रहेगा और प्रेम जीवन में आपको थोड़ा सावधानी से रहना होगा। कोई भी ऐसी बात ना करें जो आपके प्रिय को नाराज कर दे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि
आज भाग्य का सितारा बुलंदियों पर रहेगा और आपको अनेक कामों में सफलता मिलेगी एल्बम प्रयासों से सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे और आप का मनोबल बढ़ेगा काम पर फोकस करने से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे केवल प्रेम जीवन ही नहीं जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें भी आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे और आपका साथ ही आपकी मदद करेगा हर उस तनाव को दूर करने में जिसको आप अभी तक झेल रहे थे आपका पारिवारिक जीवन बेहद सुख में रहेगा और आपको आज अपने जीवन में कुछ अच्छे पलों को दोबारा याद करने का मौका मिलेगा किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें