वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन कामयाबियों के साथ शुरू होगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी, कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें षडयंत्र का शिकार होने से बचें। सप्ताहांत ग्रह गोचर आपके पक्ष में रहेंगे, भाग्य उन्नति के साथ-साथ नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी फिर भी 23 तारीख को जरा बचके।