rashifal 2021
अप्रैल से सितंबर तक के मध्य ग्रह गोचर की अनुकूलता विषम परिस्थितियों में कुछ कमी लाएगी। नए कार्य व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी भी तरह का व्यापारिक अनुबंध करना हो तो समय अति अनुकूल रहेगा। यह काल विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह रहेगा। इसलिए विदेशी कंपनी में सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा विदेश यात्रा करना हो उस दृष्टि से अवसर अनुकूल रहेगा और परिणाम भी सकारात्मक रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे।