फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanu Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...

Sun, 10 Jan 2021 09:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
धनु राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 2021 
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे।

वर्ष के आरंभ से ही ग्रह-गोचर की शुभता आपको कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता दिलाएगी। व्यापारियों के लिए तो यह समय अति अनुकूल रहेगा, इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहे तो भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहे तो भी निर्णय लेने में विलंब ना करें। सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। झगड़े विवाद अथवा कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। समाज के संभ्रांत लोगों तथा उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। मंगल के शुभ प्रभाव के परिणाम स्वरुप संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 
विज्ञापन

2 of 4
rashifal 2021
शुक्र का बारहवें भाव में बैठना घूमने-फिरने और विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अत्यधिक व्यय करवाएगा जिसके कारण आर्थिक तंगी का भी शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेष करके आंख से संबंधित बीमारी से बचें। कहीं न कहीं छोटे ऑपरेशन की भी संभावना बनती बन रही है। 06 अप्रैल से 13 सितंबर के मध्य राशि स्वामी बृहस्पति पराक्रम भाव में गोचर करेंगे जिनके प्रभावस्वरूप धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी और दान पुण्य भी करेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी। विद्यार्थियों के लिए इस अवधि के मध्य विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन अथवा विदेशों में पढ़ने के लिए आवेदन करने की दृष्टि से अवसर अति अनुकूल रहेगा। विदेशी नागरिकता के लिए किए गए प्रयास भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
rashifal 2021
शुभ अंक- 3
शुभ तारीखें- 3, 12, 21 और 30
शुभ दिन-  गुरुवार, रविवार, मंगलवार
शुभ रंग- लाल, पीला, सफेद, गुलाबी, केसरिया
शुभ रत्न- पुखराज, मूंगा और माणिक
विज्ञापन

4 of 4
rashifal 2021
जब आप मुस्कुरा उठेंगे
अगस्त-सितंबर के मध्य आपकी राशि के ग्रह गोचर अति शुभ फलदायक रहेंगे। इस अवधि के मध्य नौकरी के लिए किए गए आवेदन अथवा विदेश यात्रा से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर सफलताओं के शिखर तक पहुंचेंगे जिसके फलस्वरूप समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें