Hariyali Teej 2024: सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर होगी। 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे इसका समापन होगा। इस साल हरियाली तीज के अवसर पर 3 शुभ योग बनेंगे।हरियाली तीज के दिन परिघ योग, शिव योग और रवि योग बना है।उस दिन रवि योग रात 8 बजकर 30 मिनट से लेकर अगले दिन 8 अगस्त को सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। वहीं परिघ योग प्रात:काल से लेकर सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक है और उसके बाद शिव योग लगेगा। शिव योग अगले दिन पारण तक रहेगा। शिव योग में भोलेनाथ की उपासना का दोगुना फल मिलता है। इन योग के शुभ प्रभाव और ग्रहों की शुभ स्थिति से कुछ राशियों की महिलाओं को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।