फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 07 Aug 2024 05:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
07 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है। पार्टनर को दिए वचन को ठीक से निभाना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी। रिलेशनशिप से संबंधित हर एक पहलू के बारे में विचार करके निर्णय लें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी खुशखबरी भी मिल सकती है। पार्टनर के साथ वक्त बिताएं, लेकिन अन्य बातें नजरअंदाज न करें। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): घर में जीवन साथी की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें। रिलेशनशिप ठीक होने के बाद भी दूसरों की बातों के कारण चिंता हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। लव पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमियां आ सकती है।  रिलेशनशिप से जुड़ी चिंता दूर होगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दांपत्य संबंध सुमधुर रहेंगे। घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। पार्टनर से बातचीत करते रहेंगे तो गलतफहमियां दूर होंगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):किसी नजदीकी मित्र के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होगा। लव अफेयर्स और अधिक प्रगाढ़ होंगे। पार्टनर से मिली मदद के कारण शांति मिलेगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवारजनों के साथ योजनाएं बनेंगी। युवाओं के प्रेम संबंधों में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। पार्टनर से बातचीत करते समय उनके विचारों पर ध्यान जरूर रखें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे तथा पारिवारिक वातावरण सुख-शांति से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम प्रसंग में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। पार्टनर की कमजोरियों को समझते हुए उनका साथ दें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):परिवार में आपसी संबंध से बनाए रखना जरूरी है। अपने व्यवहार को संयमित तथा सकारात्मक बनाकर रखें। विवाह से संबंधित निर्णय तय हो सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): परिवारजनों के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में उचित समय व्यतीत होगा। आपसी संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। पार्टनर और आप मिलकर यात्रा से संबंधित योजना बनाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रेम संबंधों के उजागर होने की आशंका है। पार्टनर से अपनी तुलना न करें। तनाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें