जुलाई का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और कुछ की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। जुलाई में शनि और गुरु दोनों ही ग्रह अपनी चाल में बदलाव लेकर आएंगे। 12 जुलाई को न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव वक्री चाल में रहते हुए कुंभ से मकर राशि में आ जाएंगे। फिर इसके बाद महीने के आखिरी दिनों में यानी 29 जुलाई को सबसे शुभ ग्रह गुरु अपनी स्वराशि मीन में वक्री करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई प्रमुख ग्रह राशि बदलता है तब सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। 29 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति के अपनी ही स्वराशि मीन में गोचर करने के कारण कुछ राशियों के जातकों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।