फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Vakri 2022: 29 जुलाई को गुरु अपनी राशि में होंगे वक्री, इन राशियों के जीवन में आएगा बदलाव, मिलेंगे अच्छे मौके

Tue, 05 Jul 2022 03:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
guru gochar 2022 - फोटो : अमर उजाला
जुलाई का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और कुछ की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। जुलाई में शनि और गुरु दोनों ही ग्रह अपनी चाल में बदलाव लेकर आएंगे। 12 जुलाई को न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव वक्री चाल में रहते हुए कुंभ से मकर राशि में आ जाएंगे। फिर इसके बाद महीने के आखिरी दिनों में यानी 29 जुलाई को सबसे शुभ ग्रह गुरु अपनी स्वराशि मीन में वक्री करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई प्रमुख ग्रह राशि बदलता है तब सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। 29 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति के अपनी ही स्वराशि मीन में गोचर करने के कारण कुछ राशियों के जातकों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
आपकी राशि के लिए गुरु 11वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष में कुंडली का 11वां भाव इनकाम और लाभ प्रदान करने वाला स्थान कहलाया जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों की इनकम में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। आय के नए-नए रास्ते दिखाए देंगे। जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। गुरु के वक्री होने पर जो जातक किसी तरह का कारोबार करते हैं उसमें अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए नई जॉब के अवसर भी मिल सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों पर बुध ग्रह का आधिपत्य होता है। गुरु व बुध दोनों ग्रहों के बीच में मित्रता का भाव रहता है। गुरु का वक्री होना आपके लिए 10वें भाव में होगा। यह दसवां भाव नौकरी और कार्यक्षेत्र का भाव कहलाता है। ऐसे में गुरु का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों के लिए किसी तरह के वरदान से कम नहीं है।  नौकरी करने वाले जातकों को आय में इजाफा होगा। नई नौकरी के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। नौकरी करते हुए विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं जहां से आपकी उन्नति के दरवाजे खुलने आरंभ हो जाएंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। किसी नई योजना पर आप पैसा लगा सकते हैं क्योंकि ग्रह आपके पक्ष में है जिससे आपको भविष्य में काफी लाभ होगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आपकी राशि से गुरु 9वें भाव में वक्री होने जा रहा है। नवम भाव भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान कहलाता है। किस्मत का भरपूर साथ आपको मिलेगा। सभी तरह के अधूरे कार्य आपके पूरे होंगे। निवेश में आप अच्छा पैसा बनाने में कामयाब होंगे। धन लाभ के सुनहरे मौके प्राप्त होंगे। कारोबार में मोटा और अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें