फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Rashi Parivartan: देवगुरु बृहस्पति ने किया मिथुन राशि में गोचर, जानें मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर इसका असर

Fri, 16 May 2025 06:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jupiter in Gemini: गुरु ग्रह  जो ज्ञान, धर्म और शुभ कर्मों के प्रतीक हैं, 15 मई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इससे समाज, शिक्षा, व्यापार और संचार में बदलाव होंगे। बृहस्पति का यह गोचर मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा।
विज्ञापन
1 of 4
jupiter in gemini - फोटो : adobe stock
Jupiter Transit in Gemini 2025: गुरु ग्रह जिन्हें बृहस्पति और देवताओं के गुरु के रूप में जाना जाता है, वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शुभ और प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं। यह ग्रह ज्ञान, धर्म, न्याय, शिक्षा, धन और शुभ कर्मों का प्रतीक है। बृहस्पति की दृष्टि को अमृत तुल्य माना गया है,विशेष रूप से उनकी पंचम, सप्तम और नवम दृष्टि जिन भावों पर पड़ती है, वहां सकारात्मकता, उन्नति और समृद्धि का संचार होता है।
Rahu Gochar 2025: 18 मई को राहु का गोचर, जानिए कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर प्रभाव
पिछले वर्ष से देवगुरु बृहस्पति, शुक्र ग्रह की राशि वृषभ में गोचर कर रहे थे। इस अवधि में उन्होंने भौतिक सुख-सुविधाओं, कला, सौंदर्य और वित्तीय क्षेत्र में विशेष प्रभाव डाला। अब 15 मई 2025 को देर रात 2:30 बजे, बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जो बुध ग्रह की राशि है। यह गोचर न केवल राशियों के लिए बल्कि समाज, शिक्षा, व्यापार और संचार के क्षेत्र में भी कई बदलाव लेकर आएगा।
Rashifal: 20 मई से कन्या सहित इन दो राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, बन रहा है त्रिएकादश योग
यह राशि परिवर्तन गुरु की गंभीरता के साथ बुध की बुद्धिमत्ता और चपलता के मेल का संकेत है, जो आने वाले समय में लोगों के विचारों, निर्णयों और संवाद में नई दिशा दे सकता है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर कैसे परिणाम लेकर आया है। 
Rahu Gochar 2025: 18 मई को राहु करेंगे कुंभ राशि में गोचर, इन राशियों के जातक रहे सावधान

 
विज्ञापन

2 of 4
jupiter in gemini - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
15 मई 2025 को देवगुरु बृहस्पति ने मिथुन राशि में गोचर किया है, जो मेष राशि वालों के लिए खास महत्व रखता है। इस गोचर के साथ गुरु आपकी कुंडली के तीसरे भाव में प्रवेश कर चुके हैं, जो पराक्रम, साहस, छोटे भाई-बहन, संचार और यात्रा से संबंधित होता है। इस समय आपकी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने विचारों को बेहतर ढंग से व्यक्त कर पाएंगे और आपकी वाणी अधिक प्रभावशाली हो जाएगी। भाई-बहनों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे और उनके सहयोग से कई कार्य सफल हो सकते हैं। इसके अलावा यह गोचर आपको धार्मिक और शैक्षिक यात्राओं का भी अवसर देगा, जिससे जीवन में नए अनुभव और सीखने का मौका मिलेगा। व्यवसाय या करियर में भी इस समय आप अपने प्रयासों से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। कुल मिलाकर यह गोचर आपके साहस, सोच और सामाजिक व्यवहार को मजबूत करेगा।
विज्ञापन

3 of 4
jupiter in gemini - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
15 मई 2025 को जब गुरु ने मिथुन राशि में प्रवेश किया, तब वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर दूसरे भाव में हुआ है। यह भाव धन, वाणी, परिवार और मूल्य से जुड़ा होता है। इस गोचर के प्रभाव से वृषभ जातकों की वाणी में मधुरता और गहराई आएगी। आप जो कहेंगे, लोग उसे ध्यान से सुनेंगे और आपके विचारों की सराहना करेंगे। परिवार में भी सुख और सामंजस्य बना रहेगा, हालांकि धन संचित करने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। फिर भी आप अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा निवेश या बचत में लगाकर स्थायित्व ला सकते हैं। गुरु की दृष्टि आपके छठे, आठवें और दसवें भाव पर भी पड़ रही है, जिससे नौकरी और व्यवसाय में सुधार, पैतृक संपत्ति से लाभ और कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। यह समय ससुराल पक्ष से भी अच्छा सहयोग मिलने का संकेत देता है। विरोधियों से घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि वे आपको कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
jupiter in gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
गुरु का यह गोचर मिथुन राशि के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि गुरु अब आपकी ही राशि में गोचर कर चुके हैं। इस गोचर से आपके जीवन में गहराई से परिवर्तन आने की संभावना है। आपकी सोच, समझदारी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम (बुद्धि और संतान), सप्तम (वैवाहिक जीवन), और नवम (भाग्य) भाव पर पड़ेगी, जिससे यह गोचर शिक्षा, प्रेम संबंध, विवाह, और किस्मत के लिहाज़ से काफी शुभ संकेत दे रहा है। यदि आप शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, तो सफलता के योग बनेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, और विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए संपर्कों से लाभ मिलेगा।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें