फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanishchari Amavasya 2025: शनिश्चरी अमावस्या पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत,बनेगा धन सम्पत्ति का योग

Fri, 16 May 2025 06:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shani  Amavasya: शनि इस वर्ष शनि अमावस्या 26 मई 2025 को मनाई जाएगी। इस विशेष दिन शनि देव मीन राशि में विराजमान रहेंगे। मीन राशि में शनि का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। जिन जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा होगी, उनके भाग्य में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Shanishchari Amavasya Rashiyon par Prabhav - फोटो : adobe
Shanishchari Amavasya Rashiyon par Prabhav:वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि देव सभी नवग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। शनि एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं और पूरे राशि चक्र का एक चक्कर लगाने में उन्हें लगभग 30 साल का समय लगता है। इसलिए शनि का गोचर जीवन में दीर्घकालिक और गहरे प्रभाव छोड़ता है।

Ketu gochar 2025: 18 मई को केतु करेंगे सिंह में प्रवेश, इन तीन राशि के लोग काम में बरतें सावधानी

इस वर्ष शनि अमावस्या 26 मई 2025 को मनाई जाएगी। इस विशेष दिन शनि देव मीन राशि में विराजमान रहेंगे। मीन राशि में शनि का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। जिन जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा होगी, उनके भाग्य में उन्नति के संकेत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता, व्यापार में वृद्धि और आर्थिक लाभ के योग प्रबल होंगे।

Numerology: इन तारीखों में जन्में लोगों पर केतु ग्रह होते हैं मेहरबान, बनते हैं खास और कामयाब

यह समय विशेष रूप से उन लोगों के लिए अनुकूल रहेगा जो लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं और किसी बड़े अवसर की प्रतीक्षा में हैं। शनि की सकारात्मक दृष्टि जीवन में स्थायित्व, अनुशासन और तरक्की लेकर आती है। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

Guru Rashi Parivartan: देवगुरु बृहस्पति ने किया मिथुन राशि में गोचर, जानें मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर इसका असर

विज्ञापन

2 of 4
Shanishchari Amavasya Rashiyon par Prabhav - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि देव का मीन राशि में गोचर काफी शुभ साबित हो सकता है। इस समय शनि आपकी राशि से लाभ और आय के स्थान में भ्रमण कर रहे हैं, जिससे आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। जो लोग पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस समय मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नए अवसर सामने आएंगे और करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। इसके साथ ही आप किसी धार्मिक या पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

3 of 4
Shanishchari Amavasya Rashiyon par Prabhav - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर कर्म भाव में हो रहा है, जो कि करियर और कार्यक्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस समय आपकी मेहनत रंग ला सकती है और आपको अपने कार्यों के लिए सराहना मिल सकती है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और प्रमोशन के अवसर भी बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बेहद अनुकूल है — नए ग्राहक जुड़ सकते हैं और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपके पक्ष में निर्णय आने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

4 of 4
Shanishchari Amavasya Rashiyon par Prabhav - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि देव का यह गोचर साहस और प्रयासों से जुड़े तीसरे भाव में हो रहा है, जिससे आपकी कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए कानूनी मामलों में अब सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है और सरकारी मामलों में भी आपका पक्ष मजबूत रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है और नई संपत्ति या वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। साथ ही भाई-बहनों से सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें