Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस का त्योहार काफी विशेष रहने वाला है। धनत्रयोदशी के दिन बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर शुक्र के साथ युति बनाएंगे। यह युति लक्ष्मी नारायण राजयोग कहलाती है। यह लक्ष्मी नारायण राजयोग कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ लेकर आएगा।
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र देव को धन और भौतिक सुख साधनों के कारक माने जाते हैं। शुक्र और बुध देव की युति जीवन में तरक्की की नई राह लेकर आएगा। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस पर बन रहा यह लक्ष्मी नारायण राजयोग किन राशियों के लिए लाभ लेकर आएगा।