December 2020 Monthly Horoscope : धनु
धनु राशि के जातकों ने जो अब तक सपनों संजोए रखे थे, दिसंबर का महीना उन्हें पूरा कराने के लिए आ रहा है। माह की शुरुआत में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। किसी कार्य योजना को लेकर बड़ी सफलता मिलेगी। नतीजतन, उत्साह और उल्लास के साथ नए वर्ष में प्रवेश करेंगे। लेकिन इस दौरान आलस्य और अभिमान दो चीजों से विशेष रूप से बचना होगा, अन्यथा लाभ और सफलता का प्रतिशत कम हो सकता है। याद रखें कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा। जो नौकरीपेशा लोग प्रमोशन की राह ताक रहे थे, उनकी कामना पूर्ण होगी। करिअर कारोबार को लेकर नई संभावनाएं जगेंगी। माह के उत्तरार्ध में परिजनों के साथ मौज मस्ती करते हुए समय बीतेगा। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। यदि आपने किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखा है तो वह स्वीकार हो जाएगा। बड़ी बात यह कि इस पर आपके परिजन भी अपनी मुहर लगा देंगे। 25 दिसंबर के बाद अपनी माता की सेहत पर विशेष ध्यान दें।
उपाय: शनिवार के दिन शनिदेव की साधना करें। पीपल के पेड़ के नीचे आटे का बना चौमुखा दिया बनाकर सरसों के तेल में काला तिल डालकर जलाएं।