फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृष,मिथुन और बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च का पहला दिन, पढ़िए

Wed, 01 Mar 2017 09:52 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
वृष,मिथुन और बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च का पहला दिन, जानने के लिए पढ़िए पूरा राशिफल।
विज्ञापन

मेष राशि: संभल कर रहें, कोई नुकसान हो सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
अपने दरवाजों को ठीक से बंद करके रखें, नुकसान हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आफका घर पूरी तरह से सुरक्षित ही हो वरना बेकार का नुक्सान उठाना पड़ सकता है। आज आप अपने साथी के साथ बैठकर दोनों के संबंध के शुरुआती दौर को याद करेंगे। एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो प्रेम की वह पहली शुरुआत थी। कार्य प्रतिस्पर्धा के कारण आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। इसके लिए आप अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे, क्योंकि आप खुद को औरों से ऊपर साबित करना चाहते हैं। लेकिन इससे अंत में आपको संतुष्टी मिलेगी। इन दिनों आपके खर्चे खूब बढ़े हुए हैं। इसलिए खर्चे और आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा व्यवहारिक बनिये। आज आपकी सेहत में एक सकारात्मक बदलाव आएगा, और इस बदलाव को आप भी देखेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी इसलिए ज्यादा मेहनत वाला काम कर सकते हैं। अगर आप बीमार पड़ने के कारण अपने काम में पीछे रह गए थे तो आज वो दिन है जब आप ज्यादा समय देकर अपना काम पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

वृष राशि: दोस्तों के साथ मजे करें

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप अपने दोस्तों के साथ का मजा लेंगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है। समय के साथ आपका ये रिश्ता और मजबूत होगा। आज के दिन की यादें हमेशा आपके साथ रहेंगी। आज आपसी रिश्ते बनाने में ज्यादा उत्तेजित ना हों। यह सुनिश्चित करें कि आप अपने साथी की जरूरतों के प्रति वफादार हैं। आपको जल्दी गुस्सा आता है तो जल्दी ही शांत भी हो जाता है। यदि आप आईटी के क्षेत्र में काम करते हैं तब पाएंगे कि आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही है। बहरहाल ये किसी बड़े प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से पहले की दबावपूर्ण स्थिति है। चाहे कितना भी दबाव क्यों न हो, आप अपना काम सही समय पर पूरा कर लेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए यह आपके लिए अच्छा दिन है जब आप अपनी क्षमताओं को जानकर अपने कार्य पर केन्द्रित हो सकेंगे। अच्छे खान-पान पर ध्यान दें और खुद को मनोरंजक गतिविधियों मे व्यस्त रखें ताकि आप अपना ऊर्जा स्तर बनाये रख सकें। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को बढ़ता देखेंगे।

मिथुन राशि: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपमें रचनात्मकता कूट-कू़ट कर भरी है। आज के दिन आप इसका पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के दिन का प्रयोग करके आप अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकते हैं। आज लम्बे समय से चली आ रही दोस्ती प्यार में बदलेगी। आपको अपने प्यार की देखभाल करनी होगी। यदि आप प्रबन्धक हैं तब आपको कार्यस्थल पर अपने कर्मचारियों के लिये सही और कार्यकुशल वातावरण बनाना होगा। ऐसा वातावरण बनाएं, जिसमें हर कर्मचारी अपनी ओर से संस्थान के विकास के लिये प्रयासरत्त रहने की स्वतंत्रता पा सकें। जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानी पूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली त्रुटियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप स्वच्छ और सन्तुलित भोजन खाना पसन्द करेंगे जिससे आप खुद को ऊर्जावान् महसूस करेंगे। आज कार्य करने की क्षमता कम हो सकती है इसलिए आप जिम भी जा सकते हैं। कोशिश करते रहें, आप सही रास्ते पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि: घर में सुख-शांति बनी रहेगी

5 of 13
कर्क राशि
आज आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का दिन आप अपने प्रियजनों के साथ बिताएंगे। आप उनके साथ घर पर बैठ कर खूब बातें करेंगे और मजा करेंगे। आप छोटी- छोटी खुशियां अपने परिवार के लोगों के साथ बांटेंगे। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो वस्तुतः आपसे छल कर रहा है। इससे बचें। आज किसी नए रिश्ते को मत अपनाएं। पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। यदि आप स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार व वित्तीय लाभ लेकर आ सकता है। आज आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतने और नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता है। ज्यादा मेहनत वाली व्यायाम करें ताकि आपका पसीना निकले। अपना ध्यान व्यायाम में लगाएं, इससे आप खुद को ऊर्जावान् महसूस करेंगे।
विज्ञापन

सिंह राशि: आज प्रसिद्धी मिल सकती है

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आपको चाहिए कि आप आकर्षक व्यक्तित्व वाले अपने साथी को अपने वश में कर सकें। जिंदगी का मजा लेने के लिए आपको चाहिए कि आप किसी शांत एवं प्राकृतिक रूप से भरपूर किसी रोमांटिक स्थान पर जाएं। आपकी वाक-चतुरता आज उंचाई के शिखर पर रहेगी। आपकी हंसी मजाक की आदत के व्यावसायिक व व्यक्तिगत क्षेत्र में चर्चे हैं। इसी वजह से आपको ऑफिस में कोई बहुत ही सम्माननीय काम करने का मौका मिल सकता है। यदि आप सेवा के क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज सर्दी से बच कर रहें कोई परेशानी हो सकती है। आपके गले में भी परेशानी हो सकती है। आप खुद को ढक कर रखें और कुछ ठंडा पेय पदार्थ न लें। आज की परेशानीयां छोटी होगीं परन्तु ध्यान अवश्य दें।
विज्ञापन

कन्या राशि: खुद को रोमांस से भरपूर पाएंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप बहुत खुश रहेंगे, आपकी खुशियों में कोई बाधा नहीं आएगी। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आज आप अपने रिश्तों को रोमांस से भरपूर पायेंगे, जबकि आप एक लंबे समय से साथ-साथ हैं। इस समय आपका काम अच्छा चलता रहेगा, लेकिन अगर आप अपने काम में और अधिक सफलता चाहते हैं तो आपको विज्ञापन का सहारा लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल जाएंगे और आपके करियर में भी वृद्धी होगी। आज आर्थिक मामले में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है, या फिर पहले किसी निवेश से। जैसे भी हो आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज का दिन शुभ है।
अगर आप विद्यार्थी है तो आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आप जो अपनी पढ़ाई पर घंटों बिता रहे हैं उसका आपकी सेहत पर भी असर पड़ेगा।

तुला राशि: आज शब्दों का चुनाव सोच-समझ कर करें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप यूं ही गप्पें मारते वक्त अपने शब्दों का चुनाव जरा सोच- समझ कर ही करें। आपके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर आपके खिलाफ ही इस्तेमाल किया जा सकता है। आज अपने उस दोस्त से सचेत रहें जो कि आपके साथी के साथ आपका संबंध बनाना चाहता है। यह मुद्दा आपके और आपके प्रिय के बीच का है। इसमें आपके दोस्त का आना अवांछनीय है। यदि आप एमबीए कर रहे हैं तब आज के दिन कुछ प्रोजेक्टों में आपको प्रगति दिखाई दे सकती है। कुछ अध्ययन के क्ष्रेत्र आपको प्रगति का आधार दे रहे हैं। आज संभव है कि आपके द्वारा खरीदी गई भौतिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचे, इसलिये बेहतर है कि उनकी खरीद को टालें। आज अपनी वस्तुओं के साथ अतिरिक्त ध्यानपूर्वक पेश आएं जिससे संभावित हानि को टाला जा सके। आज आपको कुछ तनाव हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप पता लगायें कि आपको अस्थायी तकलीफ है या स्थायी। आप वह कार्य करें जिसमे लाभ मिले और प्रियजनों के साथ समय बितायें।

वृश्चिक राशि: किसी खास के मिलने की संभावना है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आप ऐसी स्थिति में हैं कि आपको कई अधिकार और सत्ता मिलेंगे। इससे आपको बहुत खुशी होगी लेकिन ध्यान रहे कि इन अधिकारों के साथ आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। आज आपके किसी नये व्यक्ति से मिलने की पूरी संभावना है। आपको एक ऐसा पार्टनर किसी समारोह में मिलेगा, जो आपकी समस्या व भावना को समझेगा। आज के दिन काम के लिये यात्रा हो सकती है। ये एक छोटी सी यात्रा हो सकती है। आपको इसमें कुछ  रुकावटें पेश आ सकती हैं। आपको अपने व्यावसायिक संपर्कों के जरिये इन रुकावटों से पार पाना होगा। पिछले कुछ दिनों में आपको आर्थिक मामलों में अच्छा फायदा हुआ है, सो आज मौज मस्ती के लिए कुछ खर्च करने का मौका है। इसका आनंद लें। आप अपने जीवन मे संतुलन बनाने की कोशिश करें, क्योंकि तनाव आपको परेशान कर सकता है। आप कुछ शांति के पल भी निकालें ताकि आप आराम कर सकें और दिमाग को शान्ति मिले। अगर आप आराम करेंगे तभी आप सभी कार्य अच्छी तरह कर पायेंगे।

धनु राशि: आपके प्रियजन आपको बहुत सी खुशियां देंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अपने परिजनों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाने के लिए भी समय शुभ है। रोमांटिक मिलन आज आपकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आएगा। आप खुश मिजाज रहेंगे। खाली समय अपने साथी के साथ भरपूर मनोरंजक रहकर बिताएंगे। आज आप अपने करियर को ले कर किसी करियर एडवाइजर से मिलने की सोचेंगे। आपका ये निर्णय बहुत ही सही है, क्योंकि अब अपनी करियर संबंधी योजना बनाने का समय आ गया है। अगर आप जेवर सम्बन्धित काम करते हैं तो आपको आज फायदा होगा और आपका काम फलेगा। सारे विकल्पों को खोजें व अपने काम को बढ़ाएं। आपका अहम आपको अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का आनंद नहीं लेने देगा। ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जिससे आपकी मानसिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है। इसलिए आप खुद में सकारात्मक बदलाव लाएं ताकि नकारात्मक सोच से बच सकें।

मकर राशि: किसी बड़ी संपत्ति का लेन-देन संभव है

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। शांति आपके भीतर ही है, उसे बाहर ढ़ूंढ़ने की बजाय अपने अंदर खोजें। इसकी शुरूआत आप योग से कर सकते हैं। इसके परिणाम से आपको बहुत खुशी होगी। आज एक बहुत पुराने मित्र से प्यार मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी नए काम के लिये आवेदन किया है तब आज उसका साक्षात्कार अथवा सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें। सिरदर्द से सावधान रहें। ज्यादा तनाव थकावट बड़ी रूकावटें हो सकती हैं। इसलिए आपको आराम के लिए योग और श्वास सम्बन्धी व्यायाम करने होंगे, क्योंकि इसी से आप शांत और हल्का महसूस करेंगे।

कुंभ राशि: आज मन खूब मौज-मस्ती करने का करेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। आज कल आपके रिश्तों में सुधार आ रहा है जिससे आपको बहुत खुशी मिल रही है। आज आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिजनों या मित्रों के साथ बिताएं और अपने जीवन का मजा लें। आज आपकी किसी अजनबी के साथ डेटिंग की संभावना है। आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे। आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए। ज्यादा खाने की वजह से आप खुद को सेहतमन्द महसूस करेंगे। व्यायाम करना ना भूलें, इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। आलसपन के शिकार ना बनें और स्नैक्स ना लें।
विज्ञापन

मीन राशि: पुरानी दोस्ती प्यार में बदल सकती है

13 of 13
मीन राश‌ि
आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। चंचल दिमाग शायद आपका दिमाग अपने काम से हटा दे। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें।। आज आप किसी अनपेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। कैरियर में वृद्धी के लिए समय शुभ है। अगर आप पिछले कुछ समय से अपने कैरियर के बारे में कोई शुभ समाचार सुनने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो अब किसी दोस्त या सहकर्मी से आपको वो शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे। आपको पाचन क्रिया या फिर पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए आज ही खाने की आदत को सुधारें। ऐसा करने से आपको सेहत मन्त्र को पाने में सफलता मिलेगी। यह उचित समय है जब आप अपना ध्यान अच्छे स्वास्थ्य और व्यायाम में लगा सकते हैं। आप इस समय का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें