फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 24 Mar 2022 10:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को इंजॉय करेंगे। 

विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। रिश्ता मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर है। किसी तरह की झड़प हो सकती है, सावधानी बनाए रखें।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्रेमी युगलों में छोटा सा मनमुटाव होने की संभावना है, प्यार से मामला सुलझाएं। नवविवाहितों में सामंजस्य बैठने में थोड़ा समय लगेगा, एक दूसरे को समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे और उसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। अपने प्रिय को कोई बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ी चिंताओं के बीच गुजरेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। आप अपने रिश्ते में हल्की फुल्की झड़प भी देखेंगे लेकिन प्यार बरकरार रहेगा जिससे आप खुश रहेंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई अच्छी सी योजना बनाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। किसी कारणवश यात्रा करनी पड़ेगी जिससे आप अपने प्रियजन से मिल नहीं पाएंगे। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को अच्छे से बिताएंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आज तनाव बढ़ेगा। किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी के कारण आपका रिश्ता टूटने की कगार पर है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा लेकिन आपका प्रिय ईगो में आकर कुछ गलत बोल सकता है जो आपको समझ ना आए और बुरा लगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कत उठानी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए दिनमान अच्छा है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। सेहत मजबूत रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में प्यार और रोमांस के साथ शायरी भी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें