फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 29 अक्तूबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 29 Oct 2021 07:14 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries love horoscope) लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा आपको अपने प्रियतम की बात मानने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि वह आपके हित में ही है।



विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus love horoscope): आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए काफी बेहतर रहेगा और जो लोग लव लाइफ में हैं उन्हें भी आज अपने प्रियतम को विवाह के लिए प्रपोज करने में सफलता मिल सकती है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini love horoscope): दांपत्य जीवन में स्थितियां हाथ से फिसलती नजर आएंगी तो वही लव लाइफ में भी आज आपके प्रियतम का पारा सातवें आसमान पर हो सकता है इसलिए बेहतर है किसी बात पर उनसे बहस ना करें नहीं तो रिश्ते में दिक्कत उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer love horoscope): मन में प्यार की भावना रहेगी जो आपके प्रेम संबंधों में आपकी मदद करेगी। अपने प्रिय से अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। उनके मन को लुभाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo love horoscope): दांपत्य जीवन में दिनमान बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo love horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि देगा और आपको खुश रखेगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra love horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। किसी भी बात को ज्यादा ना खींचें।परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio love horoscope): दांपत्य जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी दिन सामान्य कहा जा सकता है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius love horoscope): दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक रहेगा।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn love horoscope): प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है। यात्रा पर जाने के लिए दिन अच्छा नहीं है। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius love horoscope): प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको रोमांस करने के अवसर मिलेंगे और अपना प्रेम जताएंगे।परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। अधिक गुस्सा करने से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces love horoscope): प्यार के मामले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाएंगे। आपके खर्चे काफी अधिक होंगे। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें