फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 27 जुलाई 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 27 Jul 2021 06:31 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  गृहस्थ जीवन पर भी पड़ेगा, जिस में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।



विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में कुछ दिक्कतें रहेंगी लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)  प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। शादीशुदा लोगों का विवाहित जीवन बहुत अच्छा रहेगा। रोमांस बढ़ेगा। एक दूसरे से समझ बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज का माहौल खुशनुमा लगेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का विवाहित जीवन खुशियों और सुख से भरपूर रहेगा और रोमांस बढ़ेगा। नई क्रिएटिविटी आएगी, जिससे जीवन के बारे में और अच्छा विचार करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज का दिन अच्छे पलों का आनंद देकर जाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी, जिससे रिश्ता बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में आज तनाव बढ़ेगा। आप और आपके जीवनसाथी के मध्य तगड़ी झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे समाचार मिलेंगे और आपका प्रिय आपसे प्यार भरी मीठी बातें करेगा, जिनमें रोमांस कूट-कूट कर भरा होगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में दिनमान खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज अच्छे पलों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। विवाह की बात चल सकती है। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज दिक्कतें होंगी। एक दूसरे के प्रति गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आज एक दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी परिवार वालों के साथ मिलकर आपको कोई सरप्राइज़ दे सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रिश्ते में मजबूती आएगी और आप एक दूसरे से अपने पारिवारिक बातों को भी शेयर करेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) प्रेम जीवन में मन लगेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छे तरीके से रहेगा। आपका जीवनसाथी आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ी दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें