लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है और प्रेम जीवन जीने वालों को आज मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा और सभी मिलजुल कर रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) दांपत्य जीवन में समझदारी और प्रेम बढ़ेगा। दिक्कतों में कमी आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। बिना किसी वजह के लड़ाई झगड़े से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।वे अपने प्रिय से अपने मन की बात कहेंगे और उन्हें विवाह के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्या रहेगी लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने शत्रुओं से विजयी रहेंगे लेकिन आपके खर्चों में होने वाली बढ़ोतरी आपको चिंता दे सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) दांपत्य जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में दिनमान थोड़ा कमजोर है और आपकी किसी बात को लेकर आपके प्रिय से झड़प हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा और रिश्ते में प्यार रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अपने दिल की बात खुलकर कहने का मौका मिलेगा।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है लेकिन शादीशुदा जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर आपके बीच नासमझी जाहिर हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आपका दांपत्य जीवन भी प्रभावित होगा और समस्या आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में सुख बढ़ेगा। लोगों का आपस में तालमेल बढ़िया होगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) दांपत्य जीवन में समय अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपनी बात कहने में संकोच हो सकता है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) दांपत्य जीवन में समय अच्छा रहेगा लेकिन जीवनसाथी आपसे नाराज भी हो सकता है। इसकी बड़ी वजह आपका व्यवहार होगा। प्रेम जीवन में भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपने प्रिय से कोई भी बुरी बात ना बोलें, जो उन्हें दुख दे और आपको भी दुख हो।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है और दांपत्य जीवन जीने वालों को भी अपने जीवनसाथी संग अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा।