फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 26 जून 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 26 Jun 2021 08:22 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
26 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
चंद्र राशि पर आधारित 26 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन में आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। वहीं शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनका प्रिय उन्हें अपनी मीठी बातों से खुश रखेगा।


4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) जीवन साथी से अपनी समस्याओं को जाहिर करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपने प्रिय से दिल की बात कहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन में आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) जीवन साथी से प्यार बढ़ेगा। उनकी सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का फुल्का तनाव रहेगा। प्रेम जीवन रोमांस के साथ आगे बढ़ेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी आपकी चेहरे की मुस्कान बनेगा। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन में थोड़ी सावधानी रखनी होगी क्योंकि आपकी गलती से प्रिय का मन दुखी हो सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) आज जीवन साथी आपको खुश रखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) प्रेम जीवन में आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा और अपने प्रिय के गुस्से को देख कर उन्हें मनाने का प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें