फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 24 अक्तूबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 24 Oct 2021 07:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): घर में पति/ पत्नी के बीच समस्या उत्पन्न हो सकती है, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर अपने साथी की आलोचना करने से बचें। आज के दिन छेड़खानी न करें।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जिस व्यक्ति से आप बहुत प्यार करते हैं, उसके प्रति आपका रूखा रवैया आपके रिश्ते में खटास ला सकता है। भावनात्मक अशांति आपको परेशान कर सकती है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप अपने साथी के साथ तालमेल बिठाने का हर संभव प्रयास करेंगे। यह इस बात का संकेत है कि आप प्यार में हैं। आज आपको अपने प्यार का मीठा फल जरूर मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अतीत की सुखद यादें आपको व्यस्त रखेंगी। प्रेम के आनंद का अनुभव करने वाला आपको आज कोई मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपको प्रेम करने के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, क्योंकि आपका प्रिय आपके लिए अपार खुशियां लेकर आएगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज अचानक आपकी किसी खास से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। आप लोकप्रिय होंगे और विपरीत लिंग के सदस्यों को आसानी से आकर्षित करेंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्यार में अपने अशिष्ट व्यवहार के लिए क्षमा मांगें। आपका प्रिय आपके व्यवहार से थोड़ा चिढ़ जाएगा, इसलिए आप तनाव में रह सकते हैं। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): एक प्यारी सी मुस्कान के साथ अपने प्रेमी/प्रेमिका के दिन को रोशन करें और उसमें खुशियां भरें। आपका प्यार सकारात्मक वाइब्स दिखाएगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  आज आप प्रेम के मीठे दर्द का अनुभव कर सकते हैं। प्रेमी/प्रेमिका के मामले में आपको गलतफहमी होने की संभावना है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप अपने प्रियजन से आप अपनी पिछली गलतियों के लिए माफी मांगेंगे और उनके साथ एक नई शुरुआत होगी। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius  Love Horoscope): आप प्यार में आज दुख मिलने कि संभावना है । वास्तविकता का सामना करें और जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपनी समझदारी से अपनी लव लाइफ कि परेशानियां सुलझाने में सफल रहेंगे। आपका अपने रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास सफल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें