फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 21 अक्तूबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 21 Oct 2021 07:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज अपने प्रेमी/ प्रेमिका के साथ आपका मन प्रसन्न रह सकता है। प्रियजन के संग कोई रोमांटिक योजना के बारे में बात कर सकते हैं।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो आपको रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कोई तीसरा व्यक्ति आपकी ज़िंदगी में दखल न दे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके पास मौका है, अपने किसी खास से अपने दिल की बात कहने का । यदि आप विवाहित हैं तो आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद और मौज-मस्ती का समय बिता सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपको अपने लव पार्टनर के बारे में अपनी सोच बहुत स्पष्ट रखनी होगी। हो सके तो दिल को चुभने वाली बातें न करें ।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज सिंगल लोगों को अपना पाटर्नर मिलने की  संभावना है। आपको अपने पार्टनर का ध्यान रखने की जरूरत है,उनका सहयोग करें।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, उससे मिलने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आपकी लव लाइफ में परेशानियां आ सकती है। थोड़ा संयम से काम लें। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। बढ़ते तनाव को रोकने का प्रयत्न करें।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका यह कदम आपके दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ाएगा। 

 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में आज कोई अपना ही आपको किसी मुसीबत में डाल सकता है। सतर्क रहें।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):आज आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):आज का दिन आपके लिए थोड़ा विवादों भरा रह सकता है। आप अगर विवादों से दूर रहे तो आपके प्रेम संबंध बरकरार रहेंगे वरना आपको अपने रिश्ते के बारे में दोबारा सोचना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें