फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 14 नवंबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 14 Nov 2021 08:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। ग्रहों की स्थिति जीवनसाथी को गुस्से वाला बनाएगी। शांत रहने में ही समझदारी है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने प्रिय से ज्यादा बात करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और आपका प्रिय आपको दिल की गहराइयों से प्यार देगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में ससुराल के हस्तक्षेप से परेशान होंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे, जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश नजर आएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के बढ़ते क्रोध से परेशान होंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रिश्ते में ईमानदारी का लाभ मिलेगा और आपका प्रिय आपको पूरी वैल्यू देगा। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आपका दांपत्य जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा और जीवनसाथी आप के प्रति आकर्षण महसूस करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है। आपका प्रियतम किसी बात को लेकर गुस्सा दिखा सकता है, जबकि शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के व्यवहार से खुश होंगे और आपका जीवनसाथी यह समझेगा कि आपको किस तरीके से खुश रखना है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे और जीवनसाथी के कारण उन्हें कोई बढ़िया बेनिफिट भी मिल सकता है, जो लोग प्रेम जीवन में है उनके लिए आज का दिन मानो कोई इच्छा पूरी होने का दिन होगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ नई उम्मीदे पैदा करेंगे, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग पूरी तरह से प्राप्त होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी बुद्धिमानी से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से कुछ परेशान नजर आएंगे क्योंकि जीवनसाथी का सपोर्ट ना मिलने से वे थोड़े दुखी हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग बेहद खुश रहेंगे और आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव दिखेगा और इसकी वजह आप का बर्ताव हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे अनुभव होंगे और आपका प्रिय अपनी कुछ परेशानियों को आप से बांटेगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी की बुद्धिमानी और कार्यकुशलता आपको बहुत खुशी देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रियतम के व्यवहार से थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें