लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्वक आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना अच्छा होगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कुछ टेंशन के साथ बीतेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन का पूरा आनंद लेंगे।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है। अपनी तरफ से कोई ऐसा काम ना करें जिससे आपका रिश्ता मुसीबत में आए।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज का दिन खुशियों से बिताएंगे।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के गुस्से का शिकार हो सकते हैं, थोड़ा ध्यान रखें।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन का आनंद लेंगे।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुशी से बिताएंगे। रिश्ते में प्यार और रोमांस रहेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आप अपने जीवन साथी का ध्यान रखेंगे।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को सामान्य रूप से बिताएंगे।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को इंजॉय करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी थोड़े गुस्से में होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्यार रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।