फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 12 नवंबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 12 Nov 2021 07:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):
दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है, उससे बचने के लिए माहौल को हल्का बनाए रखने का प्रयास करें। आज आपका प्रियतम अचानक से आपके सामने कुछ ऐसी बात कर सकता है, जो आप को आश्चर्यचकित कर देगी।



विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में  सुख शांति रहेगी और जीवन साथी के साथ प्रेम और आकर्षण का भाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा तथा प्रेम संबंधित मामलों में तीखी नोकझोंक संभव है। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में प्यार का भाव रहेगा और आप दोनों एक दूसरे के निकट आएंगे तथा दांपत्य जीवन का सुख उठाएंगे। प्रेम जीवन में फूंक-फूंक कर कदम रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आपका प्रियतम अपने घर में चल रही दिक्कतों की वजह से कुछ दुखी होगा। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
यदि आप सिंगल हैं तो प्रेम विवाह की सौगात मिलने का समय आ गया है। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा और एक दूसरे के प्रति समर्पण की बात सामने आएगी। प्रेम जीवन में भी खुशियां और प्यार बना रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में भी शांति रहेगी और जीवनसाथी घर के कामों में व्यस्त रहेगा। प्यार के मामलों में काफी रोमांटिक रहेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
जीवनसाथी आप के प्रति समर्पित रहेगा, लेकिन आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस संभव है। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने कार्य क्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे, जिससे आपकी छवि बढ़िया बनेगी।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
जीवनसाथी परिवार के प्रति सभी दायित्व निभाएगा और सभी का प्रेम प्राप्त करेगा। प्रेम जीवन में भी सफलता हासिल होगी। आपका प्रियतम आप को प्रसन्न रखने का प्रयास करेगा। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
जीवन साथी अपनी मीठी बातों से आपका मन खुश रखेगा। प्यार के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे और आपको अपनी संतान से सुख मिलेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
जीवन साथी के विचारों को सुनें और समझें, क्योंकि उससे आपको मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी बात का बतंगड़ बनने से प्यार का स्वाद थोड़ा फीका हो सकता है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा और जीवन साथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। प्रेम जीवन में भी खुशियां आएंगी और प्रेम जताने के अवसर भी मिलेंगे। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आपका प्रिय यदि आपसे नाराज चल रहा है, तो उन्हें मनाने का प्रयास करें और आपके छोटे से प्रयास से ही वे मान जाएंगे और आपकी लव लाइफ बेहतर चलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
दांपत्य जीवन में तनाव बरकरार रहेगा और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। प्यार के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे और संभवतः प्रेम विवाह का विचार भी बना सकते हैं। जीवन साथी के माध्यम से कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें