फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 13 अगस्त 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 13 Aug 2021 06:30 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य भी खराब रहेगा। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।



विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के प्रेम जीवन में उथल पुथल मच सकती है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज चुनौती का सामना करना पड़ेगा। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप ना करने दें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं उनका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आप अपने जीवनसाथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। इससे आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में आज अच्छे डीजे हासिल होंगे। उनसे अपने मन की बात जरूर कहें।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और आप अपने दोस्तों के साथ कोई पार्टी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। यदि आप शादीशुदा हैं  तो दिन अच्छा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में किसी बात को लेकर माहौल गर्म होगा जिससे आपको परेशानी होगी। 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी से दूरी कम होगी। खर्चे काफी होंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उन्हें अपने मन की बातें जरूर बताएं। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। उनके प्रिय से संबंध सुधरेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ आ सकती हैं।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आपके प्रिय से संबंध बिगड़ सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके परिवार में सुख रहेगा।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उनके लिए दिनमान थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा आप आज मोबाइल और सोशल मीडिया पर ज्यादा बिजी रहने वाले हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दिल से खुश रहेंगे। दूसरों को खुशी देने की कोशिश करेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उनको आज सुखद नतीजे मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें