लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़े तनाव के बीच आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुशी-खुशी बिताएंगे और उनके प्रिय से निकटता बढ़ेगी।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी को कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा तनाव मिल सकता है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन तनाव के साथ गुजरेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खासा अच्छा रहने वाला है। आपका अपने रिश्ते पर विश्वास बढ़ेगा और अपने प्रिय के साथ खुश महसूस करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोग आज के दिन को खासा एंजॉय करेंगे। रिश्ते में प्यार और रोमांस रहेगा जिससे एक दूसरे की खुलकर तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) गृहस्थ जीवन पर पूरा ध्यान देंगे। प्यारी मीठी बातों से अपने जीवन साथी को खुश रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आप अपने रिश्ते को खुलकर एंजॉय करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी बहुत खुश होंगे और अपनी लव लाइफ को जी भर कर एंजॉय करेंगे। रोमांस और प्यार दोनों रहेंगे। दिल जीतने में कामयाबी मिलेगी।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक गुजरेगा जिससे कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी लेकिन पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। थोड़ा गुस्सा तो आपको अपने प्रिय का झेलना पड़ेगा लेकिन उसमें भी प्यार होगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ नई बातें जानने और समझने को मिलेंगी जिससे प्रिय के प्रति प्रेम और बढ़ेगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खूब इंजॉय करेंगे। साथ में लंच या डिनर का प्लान बन सकता है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) गृहस्थ जीवन भी आज ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। सेहत का ध्यान रखें।