लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेमी के ऊपर खर्च कर सकते हैं। विवाहित जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। रोमांस का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिये प्रगतिशील दिन है।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): लव रिलेशन में विश्वास बढ़ेगा। लवर पर विश्वास करने की जरूरत है। विवाह के लिए विदेश में शादी की इच्छा है तो पूरी हो सकती है। प्रेमियों के लिए दिन उत्तम है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज लव पार्टनर किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। जीवनसाथी को अचानक धन लाभ हो सकता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा बात करेंगे। दिमाग में कन्फ्यूजन के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नए प्रेम संबंधो की पहल जीवन में खुशियां लाएंगी। साथी आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार यदि नहीं हैं तो रिश्तों में अनुकूलता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज प्यार भरी बात आपसी तकरार को कम करेगी। धन एवं बच्चों के प्रति चिंतित रहेंगे। विवाहित जन अपने रिश्तों में ताजगी लाने के लिए इन्ट्रेस्टिंग विकल्प सोच सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपको कोई पसंद आ सकता है, जिसके साथ आपकी दोस्ती लंबी चलेगी। अगर आप अकेले हैं तो आपकी यात्राएं ज्यादा होंगी। नए लोगों से नए रिश्ते बनेंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके मिजाज की रंगीनी आपको परेशानी में डाल सकती है। प्रेमी से झगड़ा हो सकता है, आपको अपना दृष्टिकोण बदलने की जरूरत है । महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका लव पार्टनर आज डिमांडिंग हो सकता है। आज आपकी पार्टनर खूबसूरत लगने के लिए ब्यूटीपार्लर जा सकती है। जीवनसाथी के साथ घर का बजट बनाएंगे। आने वाले समय में खर्चे अधिक हो सकते हैं।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): लव रिलेशन में कार्यवश दूरियां आ सकती है। मन आज उदास रहेगा। आपका पार्टनर ज्यादा खर्च कर सकता है। आप में क्षमता है, उसका सही सदुपयोग करें।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): विवाहित जन के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। व्यस्तता के कारण अपने लव पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। समझदारी आपसी मधुरता बढ़ाएगी। विवाह को लेकर मुश्किलें आ सकती हैं।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): एक्साईटमेंट भरा दिन रहेगा। पहली नजर में प्यार हो सकता है। आज प्रेमी/प्रेमिका को प्रपोज कर दें, नहीं तो पछताते रह जाएंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके आकर्षण का लोग लोहा मानेंगे। आज लव पार्टनर्स के लिए रोमांचक और रोमांस से भरा दिन है। लव पार्टनर के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा।