फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 05 अक्तूबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 05 Oct 2021 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम जीवन में दिक्कतों से लड़कर आप आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे। रिश्ते में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे।



विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं।
 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन परेशानी जनक हो सकता है और प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ेंगी लेकिन शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ अच्छे पल आएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन में मिले-जुले अनुभव होंगे,  कभी आपका प्रिय गुस्सा होगा तो कभी मान जाएगा और आपको खुशी भी देगा। काम के सिलसिले में आपको अपनी अपनी कार्यकुशलता का परिचय देना होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) जीवनसाथी के माध्यम से कुछ अच्छी बात आपके समक्ष आएगी। रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) दांपत्य जीवन और पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ेंगी।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) दांपत्य जीवन में दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के लाभ में बढ़ोतरी होगी, जिसका फायदा आपको भी मिलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है लेकिन दोपहर बाद स्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। दांपत्य जीवन में भी चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी का समय आ गया है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं लेकिन दांपत्य जीवन खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिहाज से दिक्कतें कम होंगी। दांपत्य जीवन में भी सुख बढ़ेगा और परिवार के छोटों का सुख आपको प्राप्त होगा।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) काम के सिलसिले में चली आ रही दिक्कतें कुछ हद तक बढ़ दूर होने लगेंगी और आप को साफ साफ दिखाई देगा कि आगे क्या करना है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी सही समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें