लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बेहद अच्छा है। आपके बीच आकर्षण बढ़ेगा और एक दूसरे से प्यार भरी बातें करने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बेहद अच्छा रहेगा। आपकी समझदारी साफ दिखाई देगी। व्यापार के सिलसिले में आप आज सफल रहेंगे तथा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान मध्यम रहेगा। अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत होगी।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोग एक दूसरे के व्यवहार से ज्यादा संतुष्ट नजर नहीं आएंगे और आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत आशान्वित रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा और आप अपने जीवन साथी के लिए आज शॉपिंग कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती मधुरता से खुश होंगे।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव दिखेगा लेकिन जीवन साथी आपका साथ देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्रिय के बर्ताव से थोड़ी निराशा होगी।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में थोड़ी कमी आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। अपने प्रिय से घंटों बातें करके खुद को खुश रखेंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी रहेगी और एक दूसरे के लिए प्रेम की भावना रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में थोड़ा तनाव बढ़ेगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस रहेगा। रिश्ते में ईमानदारी रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय से मिलने और खुलकर बात करने का मौका मिलेगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से बाहर निकलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। भाग्य का सहारा मिलेगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया तरीके से आगे बढ़ेगा। अगर आपके बीच कोई समस्या थी तो आज वह दूर हो जाएगी क्योंकि आपकी बातचीत से मामला हल होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस के साथ दिन बिताने का मौका मिलेगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव की रेखाएं देखने को मिलेंगी। सावधानी रखकर मामले को सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मध्यम रहेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। जीवन साथी के साथ कहीं बाहर खाने जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। आज घंटों बातों में समय लगाएंगे जिससे रिश्ता बढ़िया होगा।