Chandra Grahan 2023: 14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगा था और अब 28 अक्तूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण जब लगता है तो इस विशेष प्रभाव सभी लोगों के ऊपर रहता है। ग्रहण से पहले सूतक काल लगता है। सूर्य ग्रहण में सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पहले लग जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार यह चंद्र ग्रहण आश्विन माह के पूर्णिमा तिथि, अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा। साल का यह आखिरी ग्रहण भारतीय समयानुसार शनिवार, 28 अक्तूबर की रात से शुरू हो जाएगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटा 07 मिनट तक रहेगी। ग्रहण लगने से पहले सूतक काल मान्य होगी क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा इस कारण सूतक काल मान्य रहेगा। ग्रहण भारत में प्रभावी होने की वजह इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर जरूर पड़ेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों के ऊपर इस चंद्र ग्रहण का कैसा असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों के ऊपर इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के ऊपर इस चंद्र ग्रहण का अच्छा प्रभाव नहीं रहेगा। धन हानि और सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। अचानक से धन लाभ और सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
आपको 28 अक्तूबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण पर विशेष सावधानी बरतनी होगी नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। लोगों से वाद-विवाद हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
कार्यक्षेत्र में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मन विचलित रहेगा जिससे आपको किसी के साथ बहस हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण शुभ रहेगा। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिल सकता है। वाहन और प्रापर्टी में निवेश कर सकते है।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। धन हानि और बेवजह के लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आपके ऊपर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि के जातकों को इस चंद्र ग्रहण का मिला जुला प्रभाव देखने को मिल सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर
इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण का अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ
नौकरीपेशा जातकों के लिए इस चंद्रग्रहण का अच्छा लाभ मिलेगा। नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं।