फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2024: बुध का मेष राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को करियर में मिल सकती है तरक्की

Sat, 23 Mar 2024 12:03 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit 2024: बुध का राशि परिवर्तन और राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
युवाओं पर अत्यधिक प्रभाव डालने वाले ग्रह बुध 26 मार्च की मध्य रात्रि पश्चात 03 बजकर 05 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर गोचर करते हुए ये 02 अप्रैल की रात्रि 03 बजकर 45 मिनट पर वक्री होंगे और 09 अप्रैल की रात्रि 09:30 पर पुनः मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस प्रकार वक्री-मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए बुध 25 अप्रैल की शाम 06 बजकर 24 मिनट पर मार्गी होंगे और 10 मई की शाम 06 बजकर 43 मिनट पर पुनः मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित किन्तु सुखद परिणाम दिलाएंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। शीर्ष अधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। गुप्त शत्रुओं से बचें। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े अन्य मामले भी सुलझेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों  तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आय के संसाधनों में वृद्धि तो करेगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। किसी भी तरह का बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्यक्षेत्र का विस्तार तो करेगा ही चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी परिणाम बेहतर रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। सामाजिक भूमिका से भी सम्मान की प्राप्ति होगी। इस अवधि के मध्य लिए गए निर्णय और किए गए कार्य सराहनीय रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अच्छे रहेंगे ही यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार में छोटे सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें  अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद गहरा सकता है। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान देय रहेगा। सावधान रहें।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव मिलाजुला फल कार्य करेगा। यह भी संभव है कि वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगे किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों अथवा सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहफल अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दवाओं के रिएक्शन तथा चर्म रोग संबंधी समस्या से सावधान रहें। इस अवधि के मध्य गुप्त शत्रु बढ़ेंगे और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। किसी पर भी अधिक विश्वास कर लेना नुकसानदेय सिद्ध होगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सुखद परिणाम दायक रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुखद अवसर आएगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फलकारक ही रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। किसी भी तरह की नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। सभी अप्रत्याशित परिणाम सुखद रहेंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य  फलकारक ही रहेगा किंतु आध्यात्मिक उन्नति होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। इस अवधि के मध्य विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे फिर भी षड्यंत्रकारियों से सावधान रहें।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध कहीं न कहीं आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग तो बनेगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे। संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे किंतु स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। विवादित मामलों से दूर रहें। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें