ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 10 मई की शायं 06 बजकर 43 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसी के साथ इनकी नीच राशि की यात्रा संपन्न हो जाएगी। मेष राशि पर गोचर करते हुए ये 31मई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आपकी राशि पर बुध का गोचरकाल काफी मिला-जुला फलकारक रहेगा। प्रभाव वृद्धि तो होगी लेकिन किसी न किसी कारण से गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसके लिए भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्ययभाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग प्राप्ति के योग। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध होगा।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा विशेष करके आय के संसाधनों में वृद्धि होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद बंधेगी। संतान के दायित्व की भी पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो वह भी उत्तम रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्यक्षेत्र का विस्तार तो करेगा ही जमीन-जायदाद तथा पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो वह भी उत्तम रहेगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ाएंगे। आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए भी आगे आएंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी कार्य कुशलता और ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो सफलताओं का सिलसिला और तेजी से बढ़ेगा। परिवार के छोटे सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान वृद्धि के योग। स्थान परिवर्तन के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। किसी पर भी अधिक विश्वास करना नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। आर्थिकपक्ष कमजोर न होने दें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति न आने दें। पैतृक संपत्ति संबंधी सौदा करना चाह रहे हो तो थोड़ा इंतजार करें। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। दवाओं के रिएक्शन तथा चर्मरोग से बचें। पेट संबंधी विकार से भी सावधान रहना पड़ेगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव अप्रत्याशित सुखद परिणाम देगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जिसका परिणाम दूरगामी रहेगा। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो, व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य फलकारक ही रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। आर्थिक जिम्मेवारियों का भी बखूबी निर्वहन करने में सफल रहेंगे।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए बेहतरीन रहेगा। इस अवधि में अच्छी मेहनत करेंगे तो परीक्षा का परिणाम और भी सुख देने वाला रहेगा। शोधपरक और अविष्कारक कार्यों में तो सफलता मिलेगी ही केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव मिला जुला फलकारक रहेगा। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से भी बचाएं। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। किसी सरकारी कार्य का निपटारा करना हो तो भी अवसर अच्छा है। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। वाहन का क्रय कर सकते हैं।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके स्वभाव में सौम्यता लाएगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सुखद और दीर्घकालिक रहेगा। समाज के संभ्रांत लोंगों को प्रभावित करने में भी कामयाब रहेंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाय उसे सार्वजनिक न करें।
मीन राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आर्थिक पक्ष तो मजबूत करेगा। अपनी वॉक चातुर्यता से विषम परिस्थितियों से भी लड़ने में सफल रहेंगे। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। इस अवधि के मध्य स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। विवादित मामले भी कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।