Budh Gochar 2024: नया माह मार्च शुरू हो गया है और इस माह सबसे पहले ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर अवश्य ही पड़ता है। बुध 07 मार्च को सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर बुध ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि बुध ग्रह की नीच की राशि मानी जाती है। वहीं बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं और कन्या राशि में ही बुध उच्च के होते हैं जबकि मीन राशि में नीच के होते हैं। आइए जानते हैं बुध ग्रह के नीच राशि में प्रवेश करने का प्रभाव किन-किन राशियों के जातकों पर पड़ेगा।