फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब और कैसे आएगी मौत इस तरह खुद जान सकते हैं

Thu, 23 Jun 2016 11:40 AM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
मृत्‍यु
ज‌िंदगी और मौत का रहस्य ऐसा है ज‌िसे आज तक कोई सुलझा नहीं पाया है क्योंक‌ि ये दो चीजें ऐसी हैं जो ईश्वर के हाथों में और व्यक्त‌ि के अपने कर्मो पर न‌िर्भर होते हैं। फ‌िर भी जीवन और मृत्यु पर ऋष‌ि मुन‌ियों और ज्योत‌िष‌ियों ने जो शोध क‌िए हैं उनसे कुछ चीजें तो सामने आए ही हैं। यही वजह है क‌ि कुछ लोग अपनी मृत्यु को लेकर भव‌िष्यवाणी करते रहे हैं और यह सच भी हुए हैं जैसे नस्‍त्रेदमस ने अपनी मौत को पहले ही जान ल‌िया था। दरअसल कुछ बातों पर ध्यान द‌िया जाए तो मृत्यु कब और कैसे आएगी इसकी काफी कुछ जानकरी ह‌ास‌िल कर सकते हैं।
विज्ञापन

कब और कैसे आएगी मौत इस तरह खुद जान सकते हैं

2 of 10
मृत्‍यु
ज्योत‌िषशास्‍त्र में बताया गया है क‌ि जन्म कुंडली का आठवां घर मृत्यु के संबंध में जानकारी देता है। वैसे कुंडली का तीसरा और दसवां घर भी मृत्यु के बारे में जानकारी देता है। कुंडली में इन घरों में जो ग्रह होते हैं या इन घरों के स्वामी जहां होते हैं उसके अनुसार व्यक्त‌ि को मृत्यु प्राप्त होने की संभावना जताई जाती है।
विज्ञापन

कब और कैसे आएगी मौत इस तरह खुद जान सकते हैं

3 of 10
मृत्‍यु
शन‌ि ग्रह को आयु के मामले में बहुत ही खास माना गया है। शन‌ि अगर कुंडली में शुभ ग्रह के साथ मजबूत स्‍थ‌ित‌ि में होता है तो व्यक्त‌ि की उम्र लंबी होती है। म‌ित्र ग्रह के साथ शन‌ि होने पर मध्यम आयु और शत्रु ग्रह से पीड़‌ित शन‌ि होने पर व्यक्त‌ि अल्पायु हो सकता है।

कब और कैसे आएगी मौत इस तरह खुद जान सकते हैं

4 of 10
मृत्‍युु
ज‌िनकी कुंडली के आठवें घर में सूर्य होता है उनकी मृत्यु अग्न‌ि से, बुखार से, मूत्र संबंधी परेशानी से होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

कब और कैसे आएगी मौत इस तरह खुद जान सकते हैं

5 of 10
मृत्‍युु
चन्द्रमा का आठवें घर में होना इस बात का संकेत माना जाता है क‌ि व्यक्त‌ि जल में डूब सकता है, फेफड़ों में तकलीफ से मृत्यु की आशंका रहती है। क्षय रोग के कारण भी जीवन पर संकंट आ सकता है।
विज्ञापन

कब और कैसे आएगी मौत इस तरह खुद जान सकते हैं

6 of 10
दुर्घटना
मंगल दुर्घटना का कारक ग्रह है। इसके आठवें घर में होने पर व्यक्त‌ि की मृत्यु अग्न‌ि दुर्घटना, घाव, शल्यच‌िक‌ित्सा, त्वचा रोग, वाहन दुर्घटना, जादू टोना, ऊंचाई से ग‌िरने से होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

कब और कैसे आएगी मौत इस तरह खुद जान सकते हैं

7 of 10
मृत्‍यु
बुध के आठवें घर में होने पर नसों में कमजोरी, अंडकोश संबंध‌ित तकलीफ, वात, लकवा, अपच से मृत्यु की आशंका रहती है।

कब और कैसे आएगी मौत इस तरह खुद जान सकते हैं

8 of 10
मृत्‍यु
गुरु के आठवे घर में होने पर व्यक्त‌ि की मृत्यु आकस्म‌िक हृदय रोग से हो सकती है। शारीरि‌क दुर्बलता, क‌िडनी और यकृत संबंधी परेशानी से भी मृत्यु की आशंका रहती है।

कब और कैसे आएगी मौत इस तरह खुद जान सकते हैं

9 of 10
मृत्‍यु
शुक्र का आठवें घर में होने पर उदर रोग, यौन रोग, मूत्र संबंधी रोग से मृत्यु होती है।
विज्ञापन

कब और कैसे आएगी मौत इस तरह खुद जान सकते हैं

10 of 10
शन‌ि
शन‌ि ज‌िनकी कुंडली में आठवें घर में होता है वह लंबी बीमारी, हड्ड‌ियों में तकलीफ, वात, घाव और व‌िषैले बुखार से मृत्यु को प्राप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें