ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी चाल के लिहाज से अप्रैल का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस माह कई तरह के शुभ योग बनेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 2 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करेंगे फिर 9 अप्रैल को मीन राशि में वक्री चाल में रहते हुए गोचर करेंगे। जहां पर पहले से मीन राशि में शुक्र और सूर्य का संयोग बना हुआ है। इस तरह से मीन राशि में शुक्र और बुध ग्रह की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग, सूर्य-बुध ग्रह की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में बुध, शुक्र और सूर्य की युति से लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य राजयोग के बनने से सभी राशियों के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों को इस विशेष योग से बहुत अच्छा ही फल मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ऐसी राशियां...
विज्ञापन
2 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल माह में बनने वाला बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही अनुकूल साबित होगा। आपकी राशि से यह राजयोग अष्टम भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपकी सभी तरह की भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। नई योजनाओं को पंख मिलेंगे। व्यापारीपेशा जातकों के कारोबार में विस्तार होगा। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में नई नौकरी के बेहतर मौके मिलेंगे। कार्यों में सफलताएं मिलेंगी। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन
3 of 4
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण और बुधादित्य राजयोग बहुत ही फायदा दिलाने वाला योग साबित होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी राशि में दोनों ही तरह का राजयोग आपके लाभ और आय स्थान पर बनने जा रहा है। आपको अतिरिक्त आय के प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आपके बैंक बैलेंस में लगातार इजाफा देखने को मिल सकता है। कारोबार में अच्छी डील हासिल हो सकती है। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। निवेश से अच्छा खासा धन एकत्रित करने में कामयाबी मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए एक साथ बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनना किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी राशि में यह राजयोग राशि से आठवें भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपकी अधूरी पड़ी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। काम-धंधे में तरक्की और धनलाभ होगा। अचानक से धन लाभ के योग भी बनेंगे। इस दौरान आपको किसी जमीन-जायदाद के सौदे में अच्छा खासा लाभ भी मिल सकता है।