फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

Tue, 05 Mar 2024 07:30 AM IST
आशिकी पटेल आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
5 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : Amar Ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको मित्रों का भरपूर समर्थन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने साथियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। अधिकारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह पहले से बेहतर रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप आवश्यक काम में जल्दबाजी न दिखाएं। आज के दिन अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें तो बेहतर होगा। आवश्यक कामों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें कुछ समस्या हो सकती है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नए घर मकान, दुकान आदि की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आज के दिन आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है।

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यक्तित्व की भावना को बल मिलेगा। आपकी जीवन शैली पहले से आकर्षक रहेगी। आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यापार में तेजी आएगी। आपको योजनाओं को बनाना अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बनाए रखने के लिए रहेगा। आज अपनी सकारात्मक सोच को बनाए रखें। नौकरी में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से प्रलोभन में ना आएं। किसी तर्क वितर्क में आपको पड़ने से बचना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप करना आपको नुकसान देगा, इसलिए किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आर्थिक मामले पहले से बेहतर रहेंगे। बड़ों की सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। कला व कौशल से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। धार्मिक कार्यों की और आपका रुझान रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको तालमेल बना कर रखना होगा ताकि आपकी तरक्की के रास्ते खुले रहे। संतान आपको यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। किसी नए मकान, वाहन आदि की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा। भौतिकी विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। निजी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आपको किसी से अनावश्यक बातों में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कामों का बोझ तो रहेगा, लेकिन फिर भी अपने काम आसानी से कर पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो उसमें सावधानी बरतें व पूरी लिखा पढ़ी करके दें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको परिजनों की  सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में आपकी पूरी रुचि रहेगी। भाईचारे मजबूत होगा और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपने यदि किसी से वादा या वचन भरा है, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। रचनात्मक कार्यों में आप पूरा ध्यान देंगे।

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार के लोगों  के साथ आपको सामंजस्यता दिखानी होगी। घर में किसी शुभ व मांगलिक र कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसके कारण आपके घर परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है और आप किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घर परिवार में आज दिन आनंदमय  रहेगा। रचनात्मक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको छुटपट लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। कला व कौशल में सुधार आएगा और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान की तरक्की में भी कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरु चरणों से बातचीत करनी होगी।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कामकाज में सहजता रहेगी। करीबीयों की सलाह आपके खूब काम आएगी और किसी बजट बनाकर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश की आप पूरी तैयारी करके रखें। त्याग व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी सोच समझ के आगे बढें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर आपको तनाव हो सकता है, लेकिन आप अपने कामों में ढील न दें। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप आज किसी पर जल्दी भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी बड़ा ध्यान देंगे। वाणिज्यिक विषयों में आप बेहतर रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कामों को गति मिलेगी और माता-पिता के आशीर्वाद आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों में यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको एक के साथ किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आ सकता है। शासन व प्रशासन के मामले में आपको तेजी दिखानी होगी। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आप अपने घर के कामकाज पर भी पूरा फोकस बनाए रखें। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप  किसी काम में अनुशासन पर चलें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें