फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: तुला और वृश्चिक राशि वाले आर्थिक मामलों में रहे सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 30 Mar 2024 07:16 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
30 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए कमजोर रहने वाला है। आपको किसी से बेवजह उलझने से बचना होगा। आप अपने मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके भाई व बहनों से यदि संबंधों में कलह चल रही थी, तो वह  दूर होगी। आपको संतान से किसी हुए वादे को पूरा करवाएंगे। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।  आप अपने कामों में कुछ नीतियों को अपना कर काफी सारे मुश्किलों से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। आपको किसी सरकारी स्कीम में धन लगाने से बचना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप किसी भी मामले में सावधानी रखें। आपका किसी नए वाहन, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा।  आपने यदि बिना सोचे समझे कोई काम किया था, तो वह परिवार के सदस्य के सामने उजागर हो सकता है। नवविवाहित जातको के जीवन में  किसी ने मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आप किसी से कोई वादा ना करें,नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या होगी। परिवार में किसी सदस्य के जन्मदिन, नामकरण, मुंडन आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, क्योंकि आपको आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको कुछ उलझनो के कारण समझ नहीं आएगा की किस काम को पहले करूं और किसे बाद में। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज कोई चुनौती खड़ी हो सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से यदि कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत शेयर ना करें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपके बिजनेस में किसी को पार्टनर बनना लाभ तो देगा, लेकिन आप उन पर परी निगरानी बनाकर रखें।  आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पूजा पाठ व भजने कीर्तन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं ।सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होता दिख रहा है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनो की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके उधार दिए धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। यदि शेयर मार्केट में धन लगा रहे लोगों ने कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो इससे आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको  गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। यदि आप किसी योजना में धन लगाएंगे तो उसमे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर कामो में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने खान-पानी पर पूरा ध्यान दें, नहीं आपको स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। जो जातक सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हे उनका सितारा बुलंद रहेगा। आपको अपने काम से एक नई पहचान मिलेगी। आपको घमंड या दिखावे में आने से बचना होगा। आप  किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई परिजन आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है, जिसमें बहुत ही सोच समझ कर धन लगाएं। 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने होगा। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आप किसी काम को मन लगाकर करें। व्यवसाय में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। आपको अपने परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य मे अक्समात गिरावट होने के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति को लेकर आज भाइयों में कहासुनी हो सकती हैं।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझन लेकर आने वाला है। आपको दूसरो की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहें। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। विदेश में रह रहे किसी परिजन से  आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल होते होते अटक सकती हैं, जो आपको परेशान करेगी। राजनीति में शुरुआत करने वाले लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है,तभी उन्हें किसी अच्छे मुकाम की प्राप्ति हो सकेगी।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है।  आपको अच्छे चलते बिजनेस मे कुछ समस्या आ सकती है जिस कारण आपका ध्यान भंग रहेगा। आप कोई डिसीजन समय पर नहीं ले पाएंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कोई फैसला बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। यदि आपने किसी योजना में धन लगाया था,तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको  किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप संतान के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती हैं,जिसके कारण रिश्ता टूटने के कगार पर आ सकता है। आप अपनी मकान,दुकान आदि की  खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे,तो उसमें आपको उसके जरूरी कागजातो पर पूरा ध्यान देना होगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है।  प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। उनकी कुछ इच्छाओं की पूर्ति भी करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको एक सूची बनाकर आगे बढ़ना होगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने  स्टेटस को मेंटेन करेंगे जिस कारण आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय कर सकते हैं। जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे,तो उन्हें  किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसे उन्हें तुरंत ज्वाइन करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक शुभ सूचना लेकर आने वाला है। आपके बिजनेस की योजनाएं गति पकड़ेगी। आपका संतान की शिक्षा से संबंधित कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा है, तो वह पूरा हो सकता है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। घर परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप अपने घर की साज सज्जा  पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कुछ वस्तुओं के खरीददारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें