rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर प्रेम व सहयोग रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। निजी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। मित्रों के साथ आप कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी काफी सारी समस्याओं से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी, तभी वह उन समस्याओं से बाहर निकाल सकेंगे।