Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपसी लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करें, तो आप उसे बहुत ही सोच विचारकर पूरी करें, नहीं तो समस्या आ सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े काम को करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं और आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में विवाह योग्य सदस्यों के विवाह में देरी आ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील दे सकते हैं, जिस कारण आपके पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने वादों को समय रहते पूरा करना होगा।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कामों को समय से पूरा करने में प्रसन्नता होगी, लेकिन साथ-साथ आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। आपने यदि किसी पुरानी योजना में धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आप योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जरूर अपनायें।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोचसमझ से कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा और संतान की शिक्षा को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आप जीवनसाथी से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके विरोधी आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और बिजनेस में आप कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कोई बड़ा लेनदेन करने से बचें और अपने खान-पान पर संयम बनाए रखें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी तरक्की के नए नए मार्ग खुलेंगे और आपको अपने परिवार में लोगों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो लोग आपके खिलाफ कोई नीति अपना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कामों में जल्दबाजी न दिखाएं।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपको व्यवसाय में कोई जोखिम उठाने से बचना होगा और आपको साझेदारी पर पूरी निगरानी बनानी होगी। कोई काम आपका बनते बनते रह सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती हैं, जिसके बाद आपको डांट खानी पड सकती हैं और राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा, जिनसे मिलकर आप अपने कामों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह आज बढ़ सकती हैं इसलिए आप उसमें ढील ना दें।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में किसी नए बदलाव को करने के लिए रहेगा और आप अपनी दिनचर्या को लेकर सावधानी बरतें और योग व्यायाम अपना कर रखें, नहीं तो आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप किसी नए वाहन, मकान अथवा दुकान आदि की खरीददारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। आपके हाथ काफी काम एक साथ हाथ लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों को किसी दूसरे पर डालकर समस्या में आ सकते हैं। कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। आपके बिजनेस में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिन पर आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको अपनी संतान की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको अपने धन का कुछ हिस्सा भविष्य के लिए संचय करना बेहतर रहेगा।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप किसी बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखें, तभी वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। आप अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने के लिए भी लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो आज आप जा सकते हैं। आपका कोई संपत्ति सबंधित विवाद यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो उसके सुलझाने की पूरी संभावना है। आप कामों को लेकर अपनी मनमर्जी ना चलाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपने यदि किसी से बड़े-बड़े वादे किए थे, तो उन्हे आप पूरा नहीं कर पाएंगे। आप किसी योजना में आज दिल खोलकर धन लगा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के सेहत में चल रही समस्याओं के बढ़ने से आप परेशान रहेंगे और परिवार में मिल बैठकर लोग एक दूसरे की बातों को सुनेंगे जिससे लोगों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमाएंगे।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। व्यापार में आप किसी बड़े बदलाव की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी और आप किसी बात को लेकर अपने बॉस के गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं। कुछ पुराने निवेशों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है, उन्हें अपनी पढ़ाई में एकजुट होकर जुटना होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी और चिंता बनी रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके काम में आपके जूनियर कोई गलती निकाल सकते हैं, जिस कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें ढील दे सकती है, जिसके कारण आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपके परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद होने की संभावना है, जिसमें आप बड़े सदस्यों से सलाह आवश्यक करें।