फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: होली का त्योहार इस बार आपके लिए लाएगा खुशियां, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Mon, 25 Mar 2024 07:21 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
25 March Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए घूमने फिरने जाने के लिए रहेगा। आप उसमें वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। अपनी मेहनत जारी रखें। परिवार के सदस्यों में आप किसी बंटवारे को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आप दोनों पक्षों की सुनकर कोई निर्णय लें। आपको दी गई सलाह कार्य क्षेत्र में खूब काम आएगी,जिससे आपके वाहवाई होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों से उनकी छवि और निखरेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर भाग दौड़ करेंगे तभी वह पूरे हो सकेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजर अंदाज किया, तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। आपको अपने परिजन से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपका कोई सहयोगी आपकी बात का बुरा मान सकता है। कार्य क्षेत्र में आप किसी को साझेदारी ना बनाएं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई संतान से संबंधित काम लंबे समय से अटक रहा था तो  उसके पूरे होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे।  आप किसी से धन उधार ले, तो उसमें पूरी लिखा पढी करें नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला  रहेगा। व्यवसाय में आप  कोई बड़ा काम साझेदारी में कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह भी  दूर होंगे। आपके बिजनेस में आपकी दीर्काघलीन योजनाओं को गति मिलेगी। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप अपने आलस्य के कारण कुछ कामों में ढील दे सकते हैं। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी बचत की योजना में भी धन लगा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के बाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। इसलिए आप अपने आसपास हो रहे वाद विवादों को अनदेखा न करें। राजनीति में कार्यरत लोगों के ऊपर कोई गलत आरोप लगा सकता है,जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि से दूर कर पाएंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको अपने परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामलों में बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने व्यवहार के कारण लोगों के बुरे बन सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेशो से व्यापार कर रहे लोग  किसी डील को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करें। आपका अपने भाई व बहनों से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी के कामों में कुछ समस्याएं आएंगी जिन्हें आप दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। पार्टनरशिप में आप किसी काम को ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में हर किसी की सलाह पर अमल न करें। 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आपके पिताजी आपको कोई आवश्यक सूचना सुना सकते हैं। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं की शिक्षा देंगे। अध्ययन व अध्यात्म की कार्यों की ओर आप अग्रसर रहेंगे। आपको अपनी पढ़ाई के साथ-साथ बाकी कामों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी माताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसे लेकर आपको परेशानी होगी। भाई व बहनों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी दिख रही है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए परिवार में चल रहे समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं जो आपको परेशान करेंगी। बिजनेस में भी आपको कोई नुकसान होने से बड़ा झटका लग सकता है,जिस कारण आपका किसी से भी बातचीत करने का मन नहीं करेगा। आप अपने जीवनसाथी से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने के लिए उनकी सूची बनाकर आगे बढ़े तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है जिसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आपको  किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से काम निकालने के लिए आपको वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे तो वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आप अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप किसी से बहुत ही तोल मोल कर बोले,नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर शंका बनी हुई है तो आप उसे दूर करके ही आगे बढ़े। आपकी संतान पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स में भी दाखिला ले सकती हैं। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। कोई बिज़नस डील आज फाइनल होते-होते रह सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के सलाह मश्वरे से कसी बिजनेस में अत्यधिक मात्रा में धन लगा सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  आप अपने परिवार के सदस्यों को किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बनाएंगे। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।  किसी नए वाहन, दुकान, मकान आदि की खरीदारी करना  आपके लिए अच्छा रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी  आपको वापस मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें