फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मेष और सिंह राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 24 Feb 2024 07:09 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
24 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपनी बुद्धिमत्ता से काफी कुछ पा सकते हैं। किसी मित्र की ओर से कोई निवेश संबंधी योजना सुनने को मिल सकती हैं। कला व कौशल में सुधार आएगा और आपका मनोबल चरम पर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आप परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों आज अपने आवश्यक काम को समय रहते पूरा करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी मामलों में आप अपने माता-पिता की सलाह से आगे बढ़ें। भौतिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको आज जीवनसाथी की खुशी का ख्याल रखना होगा। आप अपने अनावश्यक खर्च को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके कारण आप अपने संचार धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। भाई व बहनों की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। सामाजिक विषयों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। तभी आप अपने काफी कामों को समय से निपटा पाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके चारो ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप सभी को सम्मान देंगे। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से संबंध पहले से बेहतर रहेंगे। आप सबके हित की बात करेंगे। संतान को संस्कारों व परंपराओं का ज्ञान देंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबार में तेजी आएगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। घर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। आपको छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों में नि:संकोच आगे बढ़ेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति पहले से बेहतर होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपको लड़ाई झगड़ा हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा कर सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दान धर्म के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने निर्णय को लेकर पछतावा होगा। आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। नौकरी में आप अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां मे हां ना मिलाएं।

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतो से आय मिलेगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने कामो के प्रयासों में तेजी रखनी होगी। विभिन्न योजनाओं पर आपका पूरा फोकस रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शासन व प्रशासन के मामलों में बेहतर रहेगा। सभी का सहयोग आप पर बना रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आपको अपने व्यवसाय की योजनाओं पर पूरा फोकस करना  होगा, तभी उनसे आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। संतान से आप कोई वादे को पूरा करेंगे, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है।  आप अपने घर के लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आध्यात्मिक कार्य के प्रति आपकी रुचि रहेगी। दीर्घकालीन योजनाओं को  गति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलने से आपके काफी काम आसानी से पूरे हो सकेंगे। आपको किसी अजनबी की बातों में आने से बचना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। नवीन प्रयासों में आप आगे रहेंगे। जरूरी काम को आप प्राथमिकता दें, तभी वह पूरे होंगे। बड़ों से आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने खान-पान में सात्विक भोजन लें। दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें। आप अपने परिजनों की सलाह से आगे बढ़ेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन्हें आप मिल बैठकर सुलझाए, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विभिन्न स्थान पर आप सफलता हासिल करेंगे। साझेदारी में आपको किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। स्थायित्व की भावनाओं को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ अधिक रहेगा। आपको सभी लोगों का साथ मिलने से आप अपने कामों का आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लग्न से काम करने के लिए रहेगा। अपने महत्वपूर्ण काम को करने में ढील देने से बचे और किसी की कही सुनी बातों में ना आएं। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना लिखा पढ़ी के न करें,अन्यथा आपको समस्या आ सकती है। आज किसी भी कहीं सुनी बात पर धैर्य बनाकर रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें