फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: शुभ योग में वृषभ, धनु और मीन राशि वालों को होगा आकस्मिक धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 22 Feb 2024 01:54 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
22 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी बड़ी उपलब्धि पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। भावुकता में आप कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। निजी मामलों में आप प्रभावशाली रहेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसरों पर आपको ध्यान देना होगा। परिजनों के साथ आप तालमेल बढ़ाएंगे। बड़े सदस्यों की बातों को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। आपको किसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ाना होगा। आप सबको जोड़कर चलने में आप कामयाब रहेंगे। आपको मित्रों का साथ और समर्थन भरपूर मिलेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। महत्वपूर्ण कार्य में आपकी पूरी सक्रियता रहेगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह करने से बचना होगा।

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आप किसी से कोई वादा ना करें। संस्कारों और परंपराओं पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य आवभगत करते नजर आएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत पर पूरा ध्यान देंगे, जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उसमें वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए साख-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और आपको अपने डेली रूटीन को बनाए रखना होगा, तो उसमें बदलाव किया, तो समस्या आ सकती है। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। कला कौशल में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझने से आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप लोगों के बहकावे में ना आएं और आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र के कामों में आप पूरी तैयारी से आगे बढ़ेंगे। दान-धर्म के कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप बिजनेस में कुछ कारगर नीतियों को अपना सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आपको अपने किसी लेनदेन को लेकर समस्या हो सकती है और आप दिखावे में ना आएं।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी और महत्वपूर्ण कार्य आपके समय से पूरे होंगे। आर्थिक क्षेत्रों में आप अच्छी तरक्की करेंगे। कानूनी मामले भी आपके पक्ष में रहेंगे। आप अपने कामों में आगे बढ़ेंगे। सक्रियता पर आपका पूरा जोर रहेगा, लेकिन आप अनुशासन से काम लें और आपको परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपको एक साथ काफी स्त्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। आपको अपने किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सभी क्षेत्रों में आप आगे बढ़ेंगे। सेवाक्षेत्र से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको अपने किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा हो सकता है। स्थायित्व की भावनाओं को बल मिलेगा और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी जरूरी जानकारी को शेयर कर सकता है। माता-पिता से आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई लेनदेन आपके लिए समस्या लेकर बन सकता है।

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप सभी को जोड़ने की कोशिश में सफल रहेंगे। उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपकी किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकती हैं, जिसे आप पूरी करेंगे। आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अचानक धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में आपको भरोसा रखना होगा और आप कामों में जल्दबाजी न दिखाएं। किसी परिजन की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। आप किसी नई रिसर्च में शामिल हो सकते हैं। आपके घर किसी शुभ और मंगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। निजी मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे और व्यक्तिगत समर्थन में वृद्धि होगी। व्यापार में आप अपने कार्यों को समय से पूरा कर पाएंगे। आपको गंभीर विषयों में सक्रियता बनाए रखनी होगी। साझेदारी में काम करने से आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी भूमि भवन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको किसी काम में अपनी मर्जी चलने से बचना होगा।

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लापरवाही से काम करने से बचने के लिए रहेगा। आपको उधार के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। महत्वपूर्ण मामलों में आप धैर्य दिखाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और गतिविधियां पहले से बेहतर रहेंगी। आप किसी से लोभ या प्रलोभन में ना आए। आप अपनी आय और व्यय का बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी सरकारी योजना का आप लाभ उठाएंगे और किसी काम में आप उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपको यदि किसी काम में लंबे समय से समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी नई सोच से अच्छा लाभ उठाएंगे और आपके अनूठे से प्रयास सभी को प्रभावित करेंगे। आप सब लोगों को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। मित्रों से संबंधों में सुधार आएगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी नई नौकरी के प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें