फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन रहेगा तरक्की वाला, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 12 May 2024 07:28 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
12 मई का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप इधर-उधर के काम को छोड़कर अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करें। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आप संतान के करियर को लेकर यदि कोई निर्णय लें तो उसमें आप अपनी मनमानी न चलाएं। मन में चल रही समस्याओं को जानने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है,जो आपको परेशान करेगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप बिजनेस के काम को लेकर भाग दौड़ करेंगे,जिस कारण आपको शारीरिक थकान कमजोरी आदि की समस्या हो सकती है। भाई या बहन से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए दूर करें। ये आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं। आपको  घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार में कोई सदस्य यदि नौकरी के लिए घर से दूर था, तो वह आज मिलने आ सकता है। गृहस्थ जीवन में आपको जीवनसाथी की बातों को समझना होगा,नहीं तो लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है।  आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको कोई भी काम करते समय सावधानी बरतनी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से  धोखा मिल सकता है। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। अपने मनमाने व्यवहार के कारण काम में समस्या आ सकती है। बिजनेस में आपने यदि किसी को पार्टनर बनाना चाहते हैं,तो आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको अपने सभी काम को समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने आलस्य के कारण काम पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। अपने से ज्यादा आपको दूसरे काम की चिंता सताएगी। यदि कोई पैर से संबंधित समस्या चल रही थी, तो  वह दूर होगी। अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो वह लंबे लटक सकते है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे,तो भविष्य में उससे आपको दुगना लाभ मिलने की संभावना है। आपको किसी जोखिम को उठाने से बचना होगा। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेंगे। उसमें उन्हें सफलता भी अवश्य मिलेगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोडें, नहीं तो वह अटक सकते हैं। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन फिर भी  उन्हें किसी बात की कमी महसूस हो सकती है।  आपको वाहन के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने के कारण आप परेशान रहेंगे।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप  इधर-उधर के काम में लापरवाही न करें और अपने काम में आगे बढें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की मीठी मीठी बातों में आकर कोई बड़ा नुक्सान कर सकते हैं। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। बिजनेस कर रहे  लोगों को अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अपने किसी मित्र का सहारा लेना पड़ सकता है। यदि आपके परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़े,तो उन्हें जाने दें।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। परिवार से जुड़ी समस्याओं को आपको नजरअंदाज नहीं करना है। आपको दोनों पक्षों को सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आपने यदि किसी नई संपत्ति की खरीदारी की योजना बनाई थी, तो आपकी वह अभिलाषा पूरी हो सकती है। अपने आसपास रह रहे लोगों से किसी वाद विवाद में ना पड़ें, नहीं तो क़ानूनी समस्या में उलझ सकते हैं। 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना है। आपको अपनी माताजी से अपने मन की इच्छा को जाहिर करने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति यदि आपसे मिलने आए तो आप उसमें कोई पुरानी गिले शिकवे ना करें। आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनाव देने वाला हो सकता है। आपका काम समय से पूरा न होने के कारण तनाव रहेगा। संतान का पढ़ाई में ध्यान केन्द्रित नहीं होगा, इसलिए परेशानी हो सकती है। आपको अपने काम की योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप अपने खर्चों पर नियन्त्रण लगाएं अन्यथा परेशानी हो सकती है । जो व्यापारी विदेश से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे थे,उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है ।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप जीवनसाथी की किसी गलत बात का विरोध कर सकते हैं, जिस कारण आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। लम्बे समय से विवादों में पड़ी सम्पत्ति का फैसला आपके पक्ष में होता नज़र आएग। कार्यक्षेत्र में काम में ढील देने के कारण समस्या आ सकती है। आपके अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें