फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: सिंह और मीन राशि वालों को मिल सकता है संपत्ति का लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 11 May 2024 07:34 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
11 मई का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप चर्चा में रहेंगे। किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको  किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।  आप अपने काम के साथ-साथ परिवार पर भी ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोग आज प्रमोशन को लेकर चिंता करेंगे। काम में ध्यान केन्द्रित न रहने के कारण कुछ छोटी-मोटी गलती निकल सकती हैं। नौकरी के लिए किसी दूर रह रहे परिजन से फोन काल के जरिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है। संतान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचें।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान आज आपकी बिना मर्जी के कोई काम करेगी, जिस कारण आपका उनसे विवाद हो सकता है। आपको  किसी अजनबी से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो आप उसे मिल बैठकर सुलझाएं। कार्यक्षेत्र में आज आपका काम में मन नहीं लगेगा। अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने कीमती सामान की सुरक्षा अवश्य करें। धन संबंधित समस्या अब समाप्त होने की कगार पर है। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपके आसपास आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं,जिनकी आपको कोई परवाह नहीं करनी है। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर यदि कोई निवेश करेंगे,तो उससे आपका नुकसान हो सकता है। आपके साथ किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सोच विचार कर करें। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग किसी के भरोसे न रहे। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम को छोड़कर किसी दूसरे के काम पर ध्यान देने से बचना होगा। आपको अपनी सेहत को बेहतर करने के लिए योग व व्यायाम को अपने दिनचर्या में बनाए रखना होगा। आप किसी से यदि बिजनेस के लिए धन उधार लेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं। 

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ नए संपर्कों के माध्यम लाभ लेकर आएगा। आपको बिजनेस में अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप बिजनेस की योजनाओं को गति दें,तभी वह पूरी होगी। आपको किसी काम के चलते  यात्रा पर जाना पड़ सकता है,लेकिन पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन वह जल्द ही दूर भी होंगी। 

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप भावुकता में कोई निर्णय न लें। आपका कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो पहले उसकी अच्छी तरह से जांच परख कर लें। आप धार्मिक कार्यों में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और पूजा पाठ में भी आपकी रुचि रहेगी। आपके पिताजी को आपसे किसी बात को लेकर शिकायत हो सकती है,जिसे आप दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपनी दिनचर्या में किसी बदलाव को करने के लिए रहेगा। यदि कोई बदलाव करेंगे,तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई काम ना करें।  आपको खान-पान पर पूरा ध्यान दे होगा,जिससे आपको पेट संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको किसी प्रिय मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी से मांग कर कोई वाहन चलाया,तो उसकी अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी नए रिसर्च में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा आज आपके किसी परिजन की मदद से दूर होती दिख रही है। आपको अपनी  छोटे मोटे लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप आवश्यक कामों को प्राथमिकता देंगे । आज इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। जीवनसाथी से यदि रिश्ते में कुछ दूरियां चल रही थी,तो आपको उन्हें दूर करने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा जिसे आप किसी दूसरे को सौंपने का प्रयास करेंगे, लेकिन यह आपके लिए सही नहीं होग। आप अपने घर के साथ-साथ बाहर के काम पर भी पूरा ध्यान देंगे। धन खर्च बढ़ेगा, नियन्त्रण करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। आज आप अपने नए घर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान के मन में कुछ उलझने रहेंगी,जिन्हें आप मिल बैठ कर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे,लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें