फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: सिंह, कन्या और मकर राशि वालों को धन लाभ के संकेत, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Sun, 10 Mar 2024 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
10 मार्च का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार में किसी परिजन का आगमन होने से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको माताजी की सेहत की चिंता सता सकती है। अपने घर के साज-सज्जा पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। भाई बहनों से आपका किसी बात को लेकर वाद विवाद पनप सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह कारगर सिद्ध होगी और आप किसी सलाह पर अमल करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने कामों को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपने कामों को लेकर सोच विचार से आगे बढ़े। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी अजनबी पर अत्यधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है।

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने कामों को लेकर एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा, तभी आप अपने आवश्यक कामों समय से पूरे हो पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। आप परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपके पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह कारगर सिद्ध होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ योजनाओं से आपको नुकसान हो सकता है। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और उन्हें पदोन्नति भी मिलती दिख रही है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपनी माताजी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप बिजनेस में किसी को साझेदारी बनाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको उनके पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील फाइनल हो, तो आप उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढे़ं, नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या हो होगी, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और आपके परिवार में चल रही कलह भी दूर होगी। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होती दिख रही है। आपको बिजनेस में किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई समस्या सकती है।

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको कानूनी बातों से संबंधित विवाद को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र आज आपसे लेकर किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आपको आज अपने किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी और आपके घर आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे और आप अपने बिजनेस में भी कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जिसके कारण आपका बिजनेस तरक्की करेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान के लिए आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको अपने कामों में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने धन का सही इस्तेमाल करें और अपनी बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी पूरा ध्यान देंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज साथी को कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने जरूरी मामलों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में भी जीत मिलेगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। भाई-बहनों से यदि किसी बात को लेकर रिश्तों में कटुता आ गई थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसके कारण आपको कुछ महत्वपूर्ण डिसीजन लेने में समस्या आएगी। यदि ऐसा हो, तो आप अपने माता-पिता पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। यदि आपने कार्यक्षेत्र में अपने काम को छोड़कर किसी दूसरे के कामों पर ध्यान लगाया, तो आपके काम लटक सकते हैं और आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है, जो जातक अविवाहित हैं, उनके जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिसके आने से उनके दिल की घंटी बजेगी। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। आपको अपने धन का निवेश बहुत ही सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी और आपका किसी नए मकान और दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी और आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपकी तरक्की में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी और आप अपने किसी मित्र से मिलने जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें