फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृषभ और मिथुन राशि वालों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पढ़ें अन्य राशियों का राशिफल

Sat, 06 Apr 2024 07:29 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
06 April Ka Rashifal - फोटो : amarujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपको आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपको विभिन्न योजनाओं में आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको कोई उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी आय के स्रोत को बढ़ाने के लिए कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। आपके परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। यदि आपको किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो, तो आप उसमें अपने माता-पिता से बातचीत अवश्य करें।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा और व्यवसायिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से  आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।  यदि कोई व्यक्ति आपसे बिजनेस आइडिया साझा करता है तो आप उसमें आगे बढ़ें। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। धार्मिक गतिविधियों से आप जुड़ेंगे। आपको अपने भाग्य का साथ मिलने से आपके काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी अजनबी पर विश्वास करना नुकसान देगा। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के खिलाफ आज काफी लोग कोई राजनीति कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने महत्वपूर्ण काम पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप अपने  बिजनेस को लेकर कोई बेहतर निर्णय ले सकते हैं। आपको बड़ों की बातों को सुनकर उन पर अमल करना बेहतर रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। यदि आपको जीवनसाथी से चल रही अनबन को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह  दूर होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी और खुशहाली आएगी। बिजनेस में आपको अपने किसी सहयोगी के कहने में आपका कोई डिसीजन नहीं लेना है। आपको अपनी माताजी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान को  शिक्षा में कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस से जुड़े कार्य को लेकर सावधान रहें। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओ का निदान करेंगे। आपको अपने बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको यदि किसी जरूरमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। प्रेम व स्नेह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। कला कौशल में सुधार आएगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी बुद्धि व विवेक से काम लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। भावनात्मक मामलों में आप सकारात्मक रहे। आपके आपसी लंबे समय से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आपको  लोगों से बहुत ही सोच विचार कर बोलना होगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, जमीन, वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या हो सकती है। आवेश में आकर यदि आप कोई निर्णय लेंगे, तो उससे भी आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपके परिजनों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आप लोगों से बहुत ही सोच विचार कर बोले, नहीं तो उन्हें आपके बोलने का तरीका खटक सकता है। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर लड़ाई झगड़े में ना पड़ें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और लोग उनके काम से प्रसन्न रहेंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको बंधुत्व की भावनाओं को बल मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने कामों को लेकर कोई महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से जुटा पाएंगे। आपके साहस में पराक्रम में वृद्धि होगी।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे। आप संस्कारों व परंपराओं पर जोर देंगे। कारोबार में आपकी मेहनत से कार्य में तेजी आएगी और आपको लाभ होगा। आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भौतिक संसाधनो में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने स्टेटस को मेंटेन रखेंगे।  इसके लिए आप धन भी खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिल सकता है। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको नुकसान हो सकता है। यदि आपको परिवार का कोई बड़ा सदस्य सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप नवीन प्रयासो में  आगे बढ़ेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको यदि कोई खुशखबरी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको कुछ ठगी व सफेद पोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक गतिविधियों में आप पूरा ध्यान देंगे। अपने खर्चों को लेकर आप एक बजट बनाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।  आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें