फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मकर, कुंभ और मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 03 Feb 2024 06:39 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
3 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत वाला होगा। साझेदारी में काम करने से आप अपने बिजनेस को और आगे ले जा सकेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां समय से निभाएं। सहकारिता का भाव आपके मन में रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपके कुछ नए अनुबंध बना सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है व दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। आपकी मेहनत की राह में आपके कुछ विरोधी कांटे बो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप मेहनत रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यक्तिगत संपर्क से आपको लाभ मिलेगा। लेनदेन के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक कर लेना होगा।

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको बुद्धि व विवेक से काम लेना होगा। शैक्षिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताते हुए पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप एक उपहार लेकर आ सकते हैं, बजट का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। जोखिम उठाकर कोई कार्य न करें, नहीं तो समस्या होगी। आप अपने बहुत से काम बुद्धिमत्ता से निपटाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घरेलू मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना लें। सेहत के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके करीबियों से आपका प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आज आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। यदि आपको मित्रों द्वारा कोई सलाह दी जा रही है तो उस पर ध्यान दें। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को सावधान रहकर लेना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक प्रयासों को बल मिलेगा। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी पर भरोसा ना करें। भाई बंधुओं का आपको पूरा साथ मिलेगा। आवश्यक कार्य पर निगरानी बनाकर रखें। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होंगे। आपके जीवनशैली में भी सुधार आएगा। आपके महत्वपूर्ण मामले गति पकड़ सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह  दूर होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आए, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको पारिवारिक रिश्ते में समानता बनाए रखनी होगी।

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। किसी बड़े लक्ष्य पर  पूरा फोकस कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। रचनात्मक कार्य में आप अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विभिन्न कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको निवेश संबंधी मामले में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। पुण्य कार्यों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएंगी। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी आय से बढ़कर धन व्यय करने से बचना होगा। अन्यथा धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय  किसी के दबाव में आकर ना लें, नहीं तो इससे आपको बाद में कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको नुकसान होने की भी संभावना बनती दिख रही है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको मिल सकता है। करियर में आपको कोई अच्छा अवसर मिलने की पूरी संभावना बनते दिख रही है। प्रतियोगी परीक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शासन व सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलती दिख रही है। आप अपने कामों में जिम्मेदारी से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने किसी लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तभी आप उसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें  सावधान रहने की आवश्यकता है। 

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि कोई जोखिम उठाने का मौका मिले, तो बहुत ही सोच विचार कर उठाएं। धार्मिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को जनकल्याण के कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने परिजनों की सलाह पर चलकर अच्छा लाभ कमाएंगे। व्यक्तिगत संबंधों में आपका विश्वास बना रहेगा। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। किसी काम में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप सभी के साथ सामंजस्य बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है, जिसमें आपके पिताजी का पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें