फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: सिंह राशि के लोग आज कर सकते हैं प्रेम का इजहार, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 27 May 2025 06:48 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
Love Horoscope 27 May 2025 in Hindi - फोटो : adobe
Love Horoscope 27 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Numerology: इन चार मूलांक वालों का मई माह में शुरू होगा अच्छा समय, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Vyatipat Yoga: सूर्य-चंद्र के दुर्लभ व्यतिपात योग से प्रभावित होंगी ये राशियां, करियर पर पड़ेगा सीधा असर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज क्रश से बात होने पर मन की बात साझा करेंगे। अविवाहित जातकों को कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है, जो भविष्य की दिशा तय कर सकता है। इस दौरान वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आप कोई अच्छा उपहार खरीदेंगे। रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। साथी के प्रति सम्मान बनाए रखना होगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को रोमांस के लिए कई मौके मिलेंगे। आप दोनों एक दूसरे को जानने का आज और प्रयास करेंगे। घर परिवार में आप दोनों समझदारी दिखाते हुए अपने विचार रखें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यदि पूर्व में प्रेम से आपको धोखा मिला था, तो आप किसी भी नए रिश्ते में अभी न जाए। प्रेम संबंधों में आप भरोसा बनाए रखें। यह आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): यदि आपकी नई शादी हुई है, तो जीवनसाथी को समझने का आज प्रयास करेंगे। अविवाहितों को किसी दोस्त के माध्यम से प्रपोजल मिल सकता है। लेकिन कुछ लोग स्वयं से प्रेम इजहार करने की प्लानिंग करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। आप किसी नए रिश्ते की ओर बढे़ंगे। वहीं शादीशुदा लोग पुरानी बातों को भूलकर रिश्ते में मधुरता लाने का प्रयास करेंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): यह समय संबंधों को आगे बढ़ाने और गहरे जुड़ाव के लिए उपयुक्त है। यदि सिंगल हैं, तो कोई नया संपर्क बन सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज किसी नए रिश्ते में आप बधेंगे। आप जीवनसाथी के प्रति समर्पण का भाव रखें। वहीं पहले से ही प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी डिनर पर जाने की प्लानिंग करेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन सिंगल लोगों के लिए सामान्य रहेगा। आप अपनी दोस्त मिलेंगे। यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो मन का बात साझा करना उचित रहेगा। संवाद और विश्वास से प्रेम गहरा होगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): शादीशुदा लोगों की साथी से अनबन हो सकती है। आप वाणी का ध्यान रखें। जीवनसाथी का स्वभाव चिड़चिड़ा होने के कारण आपको कोई बात बुरी लग सकती है। साथी के लिए थोड़ा विनम्र और केयरिंग होना पड़ेगा। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज पार्टनर को शॉपिंग पर लेकर जाएंगे। यदि दिल की बात कहने से डर रहे हैं, तो आज कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): सिंगल जातकों को कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। परंतु शादीशुदा लोग यदि साथी से बात छुपा रहे हैं, तो शायद आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। प्रेम विवाह के योग प्रबल हैं। 

Budh Gochar 2025: बुध के स्वराशि मिथुन में गोचर करने से इन तीन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें