फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Thu, 07 Mar 2024 03:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
8 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। यदि आप चाहते हैं कि दिन अच्छा बना रहे तब आप दोनों को कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए।आज आप किसी बात को लेकर अपने प्रेमी के सामने झूठ का सहारा भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  प्रेमी जातकों के बीच आज कुछ मतभेद उभर सकते हैं। इस दुविधा को दूर करने का सीधा सा एक तरीका यह है कि आप अपनी भावनाओं को प्रेमी के सामने रखें। अपने संबंधों को लेकर आप आज कुछ दुविधा महसूस कर सकते हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज कुछ अलग करने की सोच आपके ऊपर हावी रह सकती है। इच्छाएं तो हमारी बहुत होती हैं लेकिन क्या जैसा आप चाह रहे हैं वैसा प्रेमी आपको मिल पाया है। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नए प्रेम संबंध के लिहाज से दिन लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला होगा। पहली नजर में वह आपको कुछ अलग सा नजर आएगा लेकिन यदि आपके प्रेम संबंध पहले से ही चले आ रहे हैं तब आपको इस आकर्षण से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी खास से आपकी मुलाकात हो सकती है। प्रेमी संग कुछ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को आज परिवार का अच्छा सुख मिल सकता है। 
 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जिन जातकों के प्रेम संबंध कई से है उन्हें सतर्क रहना होगा। प्रेमी जातकों का आज छोटी-छोटी चिंताओं से अपने आपको घिरा पाएंगे। 
 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  अपने साथी का साथ मिलने से आज आपको बहुत ही खुशी मिलेगी। कामकाज में आपका साथी भरपूर मदद कर सकता है। दोनों की प्रेम भावनाएं खूब उमड़ेगी। अच्छे पलों का आनंद लें।
 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  दिन प्रेमी जातकों के लिए आज अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको प्रेम का रिश्ता ईमानदारी से निभाना होगा। किसी की बात से आपका मन आहत हो सकता है। 
 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप प्रेमी के साथ बेहतरीन पलों का आनंद लेना चाहेंगे। अच्छा होगा कि शाम के समय प्रेमी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाएं या फिर किसी खुले स्थान में बैठकर आसमान के नीचे एक दूसरे के साथ अपनी चाहत को शेयर करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  आप अपनी कमियों पर काबू करने का प्रयास करें इससे आपके भीतर अविश्वास की भावना जाग्रत नहीं होगी। प्रेम संबंधों को लेकर आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं जिससे आपके भीतर का आत्मविश्वास भी डगमगा सकता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेमी जातकों के लिए दिन अच्छे से बीतेगा। दिन अपने साथी के प्रेम में डूबने के लिए अच्छा समय है। आज आप रोमांटिक मूड में रह सकते हैं और प्रेमी को भी इसका अहसास दिला सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  प्रेम-प्रसंग के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। साथी का भरपूर साथ आपको मिलेगा। वहीं प्रेमी के व्यवहार में आपको उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपको लगेगा कि वह बहुत ही ज्यादा भावुक व आवेशी हो रहा है लेकिन दूसरे ही पल आपको महसूस होगा कि वह वह अचानक चुप सा कहीं खो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें