फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 06 Mar 2024 07:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
06 मार्च का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  आज का दिन प्रेम प्रसंग में लिप्त जातकों के सितारे आर्थिक और भावनात्मक दोनों ही तरह से शुभ रहेगा। कार्यों में बदलाव का समय है और साथी संग सुख का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप अपने लवर के विश्वास, सम्मान और प्यार का भरोसा जीतने में कामयाब होंगे। अच्छे रिश्ते की शुरुआत के लिए यह होना बहुत ही जरूरी होता है। आप आज अपने रोमांस को जीवित महसूस करेंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज आपके लिए दिन भाग्यशाली रहने वाला होगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको मिलेंगे और इसमें अच्छा खासा धन एकत्रित करने में कामयाब होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी भविष्य की योजना को साझा करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका पार्टनर आपके जीवन का अहम हिस्सा है, जिस पर आपको हमेशा विश्वास करना चाहिए। अपनी समस्या अपने जीवनसाथी को बताये क्योंकि उनके सुझाव आपको परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अगर पिछले रिश्तों में आपका अनुभव अच्छा नहीं रहा है तो उन बुरी यादों को अपने मन से निकाल दें। आप अपने पार्टनर को समझेंगे और वो आपको हमेशा खुश करेगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ मज़ेदार, रोमांटिक और अच्छा समय बिता सकते हैं और पार्टी का भी आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को आज परिवार की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  जो लोग किसी के प्यार में हैं उन्हें आज अपने दिल का बात को अपने साथ संग साझा कर लेना होगा क्योंकि आज का दिन बहुत ही शुभ और भाग्यशाली रहने वाला होगा। वहीं आज आप कुछ गुप्त गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे जिसमें एक ऐसा प्रेम संबंध भी शामिल है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आज आपके मन में काम का भरपूर जोश रहेगा क्योंकि आपके प्रेम प्रस्ताव का साथी द्वारा स्वीकार्य करने के पूरे संकेत हैं। वहीं जो जातक पहले से किसी के प्रेम संबंधों में वे बाहर किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): नया वातावरण और परिवेश आपको नए अनुभव प्रदान करेगा जिसका आप अपने रोमांटिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं। एक करीबी मित्र की तरफ बढ़ता आकर्षण आपके दिल में प्यार की घाटियां बजा रहा है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  लोगों से मिलेजुले और अलग अलग स्थानों पर जाएं इससे आपको ख़ुशी मिलेगी और अगर आप सिंगल है तो आपको कोई पसंद भी कर सकता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  थोड़ी-थोड़ी देर के बाद एक दूसरे का हालचाल पूछें। प्यार का इजहार करें इससे आपका प्यार आसमान को छूएगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  व्यस्त रहने के कारण आप अपने प्रिय/प्रिये को कम समय दे पाएंगे। आपका रोमांटिक मूड प्यार में आपके उत्साह को और भी बढ़ा देगा। आज आप कुछ ऐसे लोगों से मिलने वाले हैं जो पूरी उम्र आपका साथ देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें